रक्षाबंधन पर UP रोडवेज का प्लान; कानपुर से 17 रूटों पर चलेंगी 686 बसें, 88 बसें सबसे ज्यादा प्रयागराज रूट की
रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर परिक्षेत्र से 17 रूटों पर 686 रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। यह ...और पढ़ें

झकरकटी बस अड्डे पर खड़ी बसें। जागरण
HighLights
रक्षाबंधन पर कानपुर से 686 बसें चलेंगी
कुल 17 रूटों पर बसों का संचालन होगा
कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर सर्वाधिक 88 बसें
जागरण संवाददाता, कानपुर। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम ने रूपरेखा तैयार कर ली है। कानपुर परिक्षेत्र से चलने वाली रोडवेज बसों के लिए 17 रूट तय किए गए हैं। इन पर 686 बसों को लगाया गया है। साथ ही स्थानीय एवं अन्य मार्गों के लिए 48 बसों को आरक्षित कर लिया है।
निश्चित रूटों में सबसे अधिक कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर 88 बसों का संचालन करना तय हुआ है। कानपुर-लखनऊ मार्ग पर 85 बसें चलेंगी। कानपुर-दिल्ली रूट पर 76 बसों का संचालन होगा। ये क्रम 26 से 31 अगस्त तक चलेगा।
दिल्ली मार्ग पर आवंटित बसें मंगलवार की शाम से संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर क्षेत्रीय मार्गों पर बसों का संचालन एआरएम अपने स्तर से करेंगे। इसके लिए 27 से 30 अगस्त तक के लिए किदवईनगर, विकासनगर, आजादनगर, फजलगंज डिपो के एआरएम की ड्यूटी झकरकटी बस अड्डे पर लगा दी गई है।
महेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक
ये भी हैं निर्देश
- बसों के संचालन अवधि में चालक-परिचालक का फोन बंद मिलने पर कार्रवाई होगी।
- 26 से 31 अगस्त के बीच अनुबंधित बसों का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
- बस की उपयोगिता 380 किमी प्रतिदिन, लोडफैक्टर कम से कम 80 प्रतिशत अनिवार्य है।
- उन्नाव डिपो से दिल्ली मार्ग पर संचालित बसें वाया बांगरमऊ जाएंगी।
- कानपुर-आगरा मार्ग की बसों को इटावा कठफोरी कट से आगरा भेजा जाएगा।
- विधूना मार्ग पर बसों का संचालन तीन राउंड में विकासनगर एवं आजादनगर डिपो से होगा।
| प्रमुख रूट | बसों की संख्या |
|---|---|
| प्रयागराज | 88 |
| दिल्ली | 76 |
| लखनऊ | 85 |
| आगरा | 61 |
| गोरखपुर | 48 |
| झांसी | 18 |
| बरेली | 12 |
| रायबरेली | 33 |
| हरदोई | 11 |
| पडरौना | 62 |
| वाराणसी | 37 |
| बिधूना | 32 |
| बहराइच | 35 |
| फतेहपुर | 40 |
| अन्य रूट | 48 |
स्रोत: परिवहन विभाग
| |
