विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में रोडवेज बस, कार व टैंकर की टक्कर, चालकों सहित 3 की मौत, 21 घायल

Published: Wed, 05 Aug 2026 09:51 PM (IST)

हमीरपुर में रोडवेज बस और टैंकर की भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हो गए।

हमीरपुर में रोडवेज बस से भिड़ी कार और टैंकर। जागरण

हमीरपुर में रोडवेज बस से भिड़ी कार और टैंकर। जागरण

HighLights

  1. कानपुर से हमीरपुर होकर महोबा जा रही थी सवारियों से भरी महोबा डिपो की बस

  2. घटना से मची हलचल, घायलों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान, जाम रहा हाईवे

  3. रोडवेज बस को कार ने किया ओवरटेक तभी सामने से आ रहे टैंकर ने खोया नियंत्रण

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। कानपुर हमीरपुर हाईवे पर फिर से एक बार भीषण हादसा हो गया। जिसने सभी की रूह कंपा दी। सवारियों से भरी महोबा डिपो की रोडवेज बस की सीधी भिड़ंत सामने से आ रहे टैंकर से हो गई। इस घटना में दोनों वाहनों के चालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

वहीं इस घटना में बस में सवार कुल 21 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहनों के चालक करीब आधे तक स्टेयरिंग में फंसे रहे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

up roadways bus collides with tanker in hamirpur


बस में सवार एक यात्री की भी मौत हो गई। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा समेत सीओ सदर यशपाल सिंह, कोतवाली, सुमेरपुर व ललपुरा थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच हलचल मच गई, कोई खिड़की से कूदकर खुद को बचाता नजर आया तो कोई गेट से भागकर अपनी जान बचाता दिखाई दिया।

हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सभी घायलों को प्राइवेट व एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। वहीं इस घटना में कार भी बस से जा टकराई। जिसके एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोग बाल बाल बचे। वहीं अस्पताल की लचर व्यवस्था पर लोगों ने हंगामा भी किया।

बुधवार की शाम कानपुर से आई महोबा डिपो की बस हमीरपुर होते हुए महोबा की ओर जा रही थी। जैसे ही यह बस थाना सुमेरपुर के कुंडौरा गांव के पास मोड़ पर शाम करीब सात बजे पहुंची कि तभी एक कार को बस ने ओवरटेक किया। तभी सामने से आ रहे टैंकर से बस की सीधी भिड़ंत हो गई।

क्कर में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और बस में सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मचना शुरू हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद धमाके से गांव के लोग भी सन्न रह गए। घटना देख ग्रामीण दौड़ पड़े और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सभी ने घायलों को बस से बाहर निकाला और प्राइवेट वाहनों व एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजना शुरू किया।

बस चालक निसार और टैंकर चालक स्टेयरिंग के बीच फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस चालक को सीट के निचले हिस्से से किसी तरह से निकाला गया और टैंकर चालक को भी निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहां पर दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अभी तक टैंकर चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

इस घटना में बस में सवार महोबा निवासी 60 वर्षीय नंदकिशोर नायक पुत्र ओमकार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। बस के परिचालक समेत 21 लोग घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। जहां से दस से अधिक लोगों की हालत नाजुक होने पर रेफर किया गया है।

Slug : up roadways bus collides with tanker in hamirpur three killed 21 injured

नंद किशोर नायक व निसार की फाइल फोटो। पुलिस

 

 

हादसे में घायल लोगों की सूची

क्रम नाम निवास आयु
1 संग्राम (परिचालक) महोबा डिपो 24 वर्ष
2 निधि पत्नी विकास सिंह सुमेरपुर 37 वर्ष
3 सक्षम सुमेरपुर 8 वर्ष
4 अनूप सिंह सुमेरपुर 32 वर्ष
5 लवली पत्नी अनूप सिंह चांदशोक मोहल्ला, सुमेरपुर 28 वर्ष
6 अनवार सुमेरपुर 2 वर्ष
7 शिवचरन धुंधपुर गांव 73 वर्ष
8 मूलचंद्र भगौता गांव, छतरपुर (म.प्र.) 65 वर्ष
9 रामेश्वर भगौता गांव, छतरपुर (म.प्र.) 30 वर्ष
10 आलोक कुमार मौदहा (कुरारा पॉलीटेक्निक) 34 वर्ष
11 नत्थू इंगोहटा गांव 65 वर्ष
12 छत्रपाल सिंह मौदहा 57 वर्ष
13 राधा देवी मौदहा
14 रजनी कानपुर नगर 33 वर्ष
15 लाडो कानपुर नगर 4 वर्ष
16 आशीष वर्मा टेढ़ा गांव 26 वर्ष
17 संजय वर्मा सुमेरपुर
18 कमला देवी बंगाली मोहल्ला, सदर कोतवाली 60 वर्ष
19 ब्रजेश द्विवेदी सुमेरपुर 45 वर्ष
20 ब्रजेश कुमारी कानपुर नगर 40 वर्ष
21 सतीश कुमार सुमेरपुर
गंभीर रूप से घायल: अनूप सिंह, आशीष वर्मा (पाठ में "जंय वर्मा" लिखा है, संभवतः टंकण त्रुटि), ब्रजेश कुमारी समेत 10 से अधिक घायलों को बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर किया गया।