विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर ग्रीनपार्क के रणजी कैंप में उप्र के सीनियर खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, रिंकू सिंह ने दिखाया दम

Published: Sat, 03 Oct 2026 05:22 PM (IST)

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ग्रीन पार्क में आयोजित सात दिवसीय रणजी कैंप के दूसरे दिन रिंकू सिंह सहित सीनियर ...और पढ़ें

ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित रणजी कैंप में अभ्यास करते खिलाड़ी। जागरण

ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित रणजी कैंप में अभ्यास करते खिलाड़ी। जागरण

HighLights

  1. सात दिवसीय रणजी कैंप के दूसरे दिन रिंकू, अभिषेक, माधव व प्रियम ने नेट्स पर जमकर की बल्लेबाजी

  2. अंडर-23 ट्रायल मैच में खेले गए तीन मुकाबले, प्रदेश भर के खिलाड़ियों के बीच दिखी सर्वश्रेष्ठ की होड़

जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से ग्रीन पार्क में आयोजित सात दिवसीय कैंप के दूसरे दिन नेट्स पर सीनियर खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी, प्रियम गर्ग, माधव कौशिक समेत सीनियर खिलाड़ियों ने करीब दो घंटे तक गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। बीसीसीआइ की सबसे बड़ी घरेलू शृंखला रणजी ट्राफी में उत्तर प्रदेश की टीम 11 अक्टूबर को बिहार के साथ होने वाले मुकाबले से अभियान की शुरुआत करेगी।


शनिवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में कोच ज्ञानेंद्र पांडेय व राहुल सप्रू ने फिटनेस सत्र के बाद फील्डिंग सत्र लगाकर सीनियर खिलाड़ियों की तैयारियों को परखा। बाउंड्री व स्लिप कैच के अभ्यास के बाद नेट्स पर रिंकू सिंह ने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। टी-20 प्रारूप के सबसे धाकड़ खिलाड़ियों में शुमार रिंकू ने डटकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

रिंकू को नेट्स पर डटकर खेलता देखकर दूसरे व तीसरे नेट्स पर माधव, प्रियम, अभिषेक व अन्य बल्लेबाजों ने भी बाउंसर, यार्कर व स्पिनर के सामने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। कोच ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि सीनियर खिलाड़ियों ने लय पकड़ ली है। फिटनेस, फील्डिंग के साथ ही गेंदबाजी व बल्लेबाजी में हर खिलाड़ी की क्षमता को परखा जा रहा है। सात दिवसीय कैंप में खिलाड़ी खुद को साबित कर उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश करेंगे।

अंडर-23 खिलाड़ी भी छाए

कमला क्लब, चंद्रा मैदान में खेले गए अंडर-23 ट्रायल मैच में प्रदेश के 100 से ज्यादा खिलाड़ी टीम में चयन का दावा पेश कर रहे हैं। दूसरे दिन कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, सहारनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज समेत प्रदेश के अन्य जिलों के खिलाड़ियों के बीच तीन मैच खेले गए।

यह भी पढ़ें- कानपुर में कोचिंग शिक्षक से तंग आकर महिला सिपाही ने दी जान, दो हजार बार की थी कॉल, अमेठी में थी तैनात