विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान कनेक्शन पर UP ATS का एक्शन: कानपुर-कन्नौज से 17 संदिग्धों को उठाया, पूछताछ के बाद 3 हिरासत में

Published: Sun, 23 Aug 2026 12:42 AM (IST)

एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ने कानपुर, कानपुर देहात और कन्नौज से पाकिस्तान कनेक्शन के शक में 17 लोगों को हिरासत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एटीएस ने कानपुर, कन्नौज से 17 संदिग्धों को पाकिस्तान कनेक्शन में उठाया।

  2. गहन पूछताछ के बाद 14 लोगों को हिरासत से छोड़ दिया गया।

  3. कानपुर के तीन संदिग्धों से अभी भी एटीएस पूछताछ कर रही है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। पाकिस्तान के साथ कनेक्शन को लेकर एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने कानपुर नगर, कानपुर देहात और कन्नौज से 17 लोगों को पाकिस्तानी कनेक्शन के शक में उठाया। हालांकि पूछताछ के बाद 14 को छोड़ दिया गया, जबकि कानपुर नगर निवासी तीन संदिग्धों से अभी भी जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन तीनों के पाकिस्तान से गहरे संबंध सामने आए हैं।

स्वतंत्रता दिवस के दौरान विभिन्न खुफिया और जांच एजेंसियों ने अपने-अपने सर्विलांस नेटवर्क को सक्रिय किया था। इस क्रम में एटीएस ने कानपुर नगर, कानपुर देहात और कन्नौज से ऐसे 17 लोगों को चिन्हित किया, जिन्होंने इस दौरान पाकिस्तान में रहने वालों से फोन पर बात की।

16 अगस्त के एटीएस ने अभियान चलाकर कानपुर नगर से 14, कन्नौज से एक और कानपुर देहात से दो लोगों उठा लिया। कानपुर नगर से उठाए गए लोग बांसमंडी, चमनगंज, बेकनगंज और मछरिया के रहने वाले हैं। इन लोगों को एटीएस उठाकर लखनऊ ले गई। एटीएस मुख्यालय में इनसे लंबी पूछताछ हुई।

21 अगस्त तक इनमें से 14 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि इन सभी 14 संदिग्धों के रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं और इसीलिए वह लोग उनसे बात कर रहे थे। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वह लोग पाकिस्तान में किस हैसियत में हैं। हालांकि कानपुर नगर के तीन संदिग्धों को अभी नहीं छोड़ा गया है।

इनके बारे में बताया जा रहा है कि इनके मोबाइल पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां एटीएस को मिली हैं। इसीलिए इन तीनों से अभी और पूछताछ की जा रही है। एटीएस के उच्च सूत्रों ने तीन संदिग्धों के हिरासत में होने की पुष्टि की है। फिलहाल एटीएस की इस कार्रवाई के बाद शहर के कई क्षेत्रों में गहमा-गहमी बढ़ गई है।

स्लीपिंग माड्यूल होने का शक

एटीएस सूत्रों के मुताबिक जो तीन संदिग्ध अभी हिरासत में हैं, वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए स्लीपिंग माड्यूल के रूप में काम कर रहे थे। कानपुर नगर के छावनी क्षेत्रों के अलावा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की सूचना वह दुश्मन देश को दे रहे थे। एटीएस तीनों संदिग्धों के मोबाइलों से डिलीट चैट, मैसेज, फोटो, आडियाे और वीडियो को भी रिकवर करने का प्रयास कर रही है।