विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में लेबर ठेकेदार के तीन मंजिला मकान में चोरी, 5.50 लाख का माल पार

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:22 PM (IST)

कानपुर के नौबस्ता स्थित राजीव विहार में एक लेबर ठेकेदार के तीन मंजिला मकान में देर रात चोरी हो गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में लेबर ठेकेदार के घर 5.50 लाख की चोरी।

  2. चोर छत के रास्ते घर में घुसे, परिवार सोता रहा।

  3. सीसीटीवी में संदिग्ध कैद, पुलिस कर रही तलाश।

जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता के राजीव विहार में मंगलवार देर रात चोर ने लेबर ठेकेदार के तीन मंजिला मकान को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर ने नकदी और जेवरात समेत करीब 5.50 लाख रुपये का माल पार कर दिया।

घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। बुधवार तड़के स्टोर रूम का ताला टूटा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास लगे सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें एक संदिग्ध कैद दिखाई दिया है।

राजीव विहार निवासी दिलीप वर्मा लेबर ठेकेदार हैं। मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। देर रात चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ। इसके बाद स्टोर रूम में रखी नकदी और जेवरात समेटकर फरार हो गया। चोर के घर में घुसने और वारदात को अंजाम देने के दौरान परिवार के किसी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी।

देर रात दिलीप की मां बाथरूम जाने के लिए उठीं। इसी दौरान उनकी नजर स्टोर रूम पर पड़ी, जहां ताला टूटा हुआ था। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। कमरे की जांच करने पर चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दिया है। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सीसी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में मेडिकल कालेज में हंगामा, प्राचार्य पर अभद्रता का आरोप लगाकर गेट पर जुटे छात्र, रखी ये मांग

यह भी पढ़ें- Sugar Price Hike: दीपावली से पहले महंगी हुई चीनी, थोक भाव 6000 रुपये क्विंटल पार; फुटकर में 65 रुपये किलो तक कीमत