कानपुर में एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार लोहे की रेलिंग से टकराकर पलटी, सपा कार्यकर्ता की मौत, दो घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराकर पलट गई, जिसमें अयोध्या के तीन सपा कार्यकर्ता घायल हो ...और पढ़ें
-1794314389120_m.webp)
HighLights
एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराकर पलटी।
हादसे में एक सपा कार्यकर्ता की मौके पर मौत।
दो अन्य घायल कार्यकर्ताओं को कानपुर रेफर किया गया।
संवाद सहयोगी, बिल्हौर(कानपुर)। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर -220 पर फूड प्लाजा के पास लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार अयोध्या निवासी तीन सपा कार्यकर्ता घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस तीनों घायलों को सीएचसी ले गई। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।
अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मूड़ाडिहा, पूरा बाजार निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय राम उबारे अपने गांव निवासी 40 वर्षीय लाल साहब यादव पुत्र स्व. रामइंद्र यादव और अयोध्या के रौनाई थाना क्षेत्र के सलारपुर पोस्ट चिर्रा मोहम्मदपुर निवासी 35 वर्षीय रविंद्र चौरसिया पुत्र जगजीवन के साथ सोमवार सुबह इटावा के सैफई मेंसांसद धर्मेंद्र यादव से मिलने गए थे। तीनों सपा कार्यकर्ता हैं। सुरेंद्र ने बताया कि सांसद धर्मेंद्र यादव से मिलने के बाद सोमवार शाम वह लोग एस्प्रेसो कार से वापस घर जा रहे थे। कार सुरेंद्र चला रहे थे।
आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अरौल के फूड प्लाजा के नजदीक पास से गुजरे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कार को सीधा कर तीनों घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने लाल साहब को मृत घोषित कर दिया और सुरेंद्र और रविंद्र को कानपुर रेफर कर दिया।
पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से टकराने के चलते हादसा हुआ है। स्वजन को सूचना दे दी गई है। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से हटवाकर सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है।