विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sim Card Alert: आपके नाम पर कोई और चला रहा सिम? इस तरह से तुरंत लगाएं पता; जानें कैसे करें ब्लॉक

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:48 PM (IST)

दूरसंचार विभाग ने फर्जी सिम धोखाधड़ी रोकने के लिए 3 साल की कैद और 50 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फर्जी सिम धोखाधड़ी पर 3 साल कैद, 50 लाख जुर्माना

  2. संचार साथी पोर्टल से अपने नाम के सिम की जांच करें

  3. अनधिकृत मोबाइल कनेक्शन को तुरंत ब्लॉक करने की सुविधा

  4. एक उपभोक्ता के नाम नौ से अधिक सिम नहीं नहीं हो सकते

जागरण संवाददाता, कानपुर। दूर संचार विभाग (डीओटी) ने धोखाधड़ी रोकने के लिए फर्जी पहचान पत्र से सिम खरीदने-बेचने पर तीन वर्ष तक की कैद व 50 लाख रुपये जुर्माना का प्रविधान किया है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि उनके नाम से कहीं कोई दूसरा व्यक्ति सिम का प्रयोग तो नहीं कर रहा है।

उपभोक्ता के नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं, कोई अंजान व्यक्ति किसी उपभोक्ता के नाम से सिम लेकर उसका दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है, इसका पता संचार साथी पोर्टल या ऐप से लगाया जा सकता है। दूर संचार विभाग ने अपने एक्स हैंडल व वेबसाइट पर संचार साथी मोबाइल ऐप व पोर्टल की जानकारी साझा की है।

इसके तहत उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे अपने नाम पर लिए गए मोबाइल कनेक्शनों की संख्या जांच सकते है। उनके नाम पर अगर कोई अन्य व्यक्ति कनेक्शन चला रहा है तो उसे ब्लाक करवा सकते हैं। एक व्यक्ति अपने नाम से नौ से अधिक सिम नहीं ले सकता है।

पोर्टल व ऐप पर इस तरह कर सकते जानकारी

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर से https://www.sancharsaathi.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं
  • वेबसाइट पर टीएएफसीओपी विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां अपने मोबाइल कनेक्शन की जानकारी पर क्लिक करें
  • लागइन कर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल पर आने वाली ओटीपी को सबमिट करें
  • इसके बाद स्क्रीन पर उपभोक्ता की आइडी से जुड़े सभी मोबाइल नंबर दिखाई देने लगेंगे
  • सूची में अगर कोई ऐसा नंबर हो जो उपभोक्ता का नहीं अथवा प्रयोग नहीं हो रहा तो उसे बंद करवा सकतें
  • इसके लिए नाट माइ नंबर या रिपोर्ट विकल्प पर क्लिक करना होगा।


मोबाइल नंबर बंद कराने के हर दिन आ रही हजारों अनुरोध

दूर संचार विभाग के पास हर दिन उपभोक्ता का नंबर नहीं व इस नंबर की जरूरत नहीं की हजारों अनुरोध आ रहे हैं। उपभोक्ता की ओर से मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।

 उत्तर प्रदेश ईस्ट में इस तिथि को इतनी शिकायतें

तिथि शिकायत
23 सितंबर 14178
22 सितंबर 6889
21 सितंबर 16938


उत्तर प्रदेश ईस्ट में कनेक्शन बंद किए गए

तिथि मेरा नंबर नहीं जरूरत नहीं
23 सितंबर 18290 9303
22 सितंबर 2343 1206
21 सितंबर 11305 5471

(स्रोत- दूर संचार विभाग)


यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat Murder: पिता ने सोते समय बेटे को बेरहमी से मार डाला, बचाने में मां हुई घायल