विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर देहात में नशा करने से रोका तो पिता ने बेटे को मार डाला, सिर पर ईंट से मार कर दी हत्या

Published: Wed, 23 Sep 2026 02:47 PM (IST)

कानपुर देहात में नशे में धुत पिता ने पैसे खर्च करने से रोकने पर अपने 22 वर्षीय बेटे अभिषेक की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नशे में धुत पिता ने बेटे की हत्या की

  2. पैसे खर्च करने से रोकने पर विवाद हुआ

  3. सोते समय सिर पर ईंट से वार किया

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। सिकंदरा के रसधान में रुपये लेनदेने के विवाद में नशेबाज पिता ने सोते समय बेटे के सिर पर ईंट से वारकर हत्या कर दी। मंगलवार रात को किसान रामजीवन नशे में घर के पैसे खर्च कर रहा था। इस पर बेटे 22 वर्षीय अभिषेक कुमार ने उसे समझाया और डपटते हुए घर लेकर आया। इसके बाद देररात सोते समय अभिषेक के सिर पर पिता ने ईंट से वारकर दिया।स्वजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए जहां तड़के अभिषेक की जान चली गई। आरोपित भाग निकला है।परिवार ने अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है।