यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कानपुर में 64 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कानपुर में 64 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए एकजुट होने और मतदाता बढ़ाने के अभियान में जुटने का आह्वान किया।

विकास कार्य का लोकार्पण करते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना। स्वागत करते कार्यकर्त्ता विकास कार्यों के शिलापट- मीडिया सेल
HighLights
सतीश महाना ने कानपुर में 64 करोड़ के विकास कार्य शुरू किए।
कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
मतदाता बढ़ाने के अभियान में जुटने पर विशेष जोर दिया।
जागरण संवाददाता, कानपुर। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विकास कार्यों के शिलान्यास के बहाने चुनावी तैयारियों को भी धार दी।
अहिरवां स्थित सिद्धार्थ पैलेस में 35 करोड़ रुपये और यशोदानगर स्थित अटूट बंधन गेस्ट हाउस में 29 करोड़ कुल 64 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में अब केवल 90 दिन शेष हैं।
आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट हों और सबसे पहले मतदाता बढ़ाने के अभियान में जुट जाएं। कहा कि विश्वास के साथ काम करें, अति विश्वास में न रहें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जिस प्रतिनिधि को चुना है, उसका दायित्व क्षेत्र का विकास, सुरक्षा, शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने पुराने राजनीतिक दौर पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जनता अपने जनप्रतिनिधि से मिलने में डरती थी, लेकिन आज वह स्वयं जनता के बीच रहते हैं।
36 वर्षों से जनता से जो विश्वास का रिश्ता कायम किया है, उसी पर आगे भी काम करेंगे। कार्यक्रम में खंडवा से आई महाराजपुर की विस्तारक कंचन तन्मय, अनीता परमार, नंदू शुक्ला, संजय तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कानपुर में 16.50 करोड़ से बनेगा नर्वल थाने का नवीन भवन, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भूमि पूजन