विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में सनातन उत्सव की गूंज, गायक हंसराज रघुवंशी के भजनों के साथ हाथ जोड़े शिवभक्ति में खोए रहे सनातनी

Published: Sun, 25 Jan 2026 06:46 PM (IST)

कानपुर के मोतीझील में सनातन उत्सव भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। मीरा पेंट्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ...और पढ़ें

मोतीझील मैदान में दैनिक जागरण और मीरा पेंट्स द्वारा आयोजित भजन संध्या में गायक हंसराज रघुवंशी ने मंच पर आते ही जैसे ओम नमः शिवाय,शिव समा रहे मुझमें और मै शून्य हो रहा हूं,भजन की प्रस्तुति दी तो बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाने के साथ उपस्थित भीड़ झूमने लगी। संजय यादव

मोतीझील मैदान में दैनिक जागरण और मीरा पेंट्स द्वारा आयोजित भजन संध्या में गायक हंसराज रघुवंशी ने मंच पर आते ही जैसे ओम नमः शिवाय,शिव समा रहे मुझमें और मै शून्य हो रहा हूं,भजन की प्रस्तुति दी तो बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाने के साथ उपस्थित भीड़ झूमने लगी। संजय यादव 

HighLights

  1. भजन गायक हंसराज रघुवंशी कानपुर में दी प्रस्तुति

  2. मोतीझील में सनातन उत्सव भजन संध्या का आयोजन

  3. मीरा पेंट्स द्वारा आयोजित, दैनिक जागरण मीडिया पार्टनर

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में सनातन उत्सव की गूंज सुनाई दी। भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने भजन से मोतीझील परिसर को शिवमय कर दिया। परिसर खचाखच आस्थावानों से भरा हुआ था। 

गायक और संगीतकार हंसराज रघुवंशी ने भक्ति की उड़ान भरते हुए अपने भजनों से लोगों को कैलाश पर भोले के दर्शन करा दिए। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं उनके भजनों पर कभी आंखें बंद कर भक्ति की गंगा में डुबकी लगाने तो कभी उनके साथ झूमने लगते थे। मोतीझील लान का कोना-कोना शिवमय हो गया था। हर तरफ भजनों के बीच हर-हर महादेव की गूंज रही। सभी शिव की भक्ति की लीन में थे।

25KNC_129_25012026_505.JPG

मोतीझील मैदान में दैनिक जागरण और मीरा पेंट्स द्वारा आयोजित भजन संध्या में उपस्थित भीड़ । जागरण

शिव समा रहे मुझमे और मैं शून्य हो रहा हूं...क्रोध, लोभ को मैं भस्म कर रहा हूं..पर ज्यादातर लोगों ने अपनी आंखें बंद कर हंसराज के साथ भजन गाते हुए अपने तन-मन में जैसे शिव को उतार लिया। ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने, सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया..पर लोग अपने को रोक नहीं सके और झूमने लगे। मौका था मीरा पेंट्स के तत्वावधान में रविवार रात मोतीझील के लान दो में सनातन उत्सव भजन संध्या का। दैनिक जागरण इस भव्य आयोजन का मीडिया पार्टनर रहा।

रात ठीक 9:28 बजे मंच पर पहुंचे हंसराज ने ऊं नम: शिवाय..गंगाधराय..सुनाते लोगों से संवाद किया कैसे हैं आप..बाबा आनंदेश्वर की जय तो हर तरफ बाबा के जयकारे गूंजने लगे। इसके बाद उन्होंने तेरी बनाई दुनिया में कोई तुझसा मिला नहीं सुनाते हुए कहा कि इस दुनिया में अगर आपका कोई है तो परमात्मा और माता-पिता।

25KNC_132_25012026_505.JPG

मोतीझील मैदान में दैनिक जागरण और मीरा पेंट्स द्वारा आयोजित भजन संध्या में गायक हंसराज रघुवंशी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों और आयोजक  संजय मित्तल को सम्मानित किया । जागरण

उन्होंने लोगों से कहा कि अपने मोबाइल की लाइट आन कर लें। इसके बाद अयोध्या आए मेरे प्यारे राम, बोलो जय-जय राम..युग राम राज का आ गया, हुई जीत सनातन धर्म की, घर-घर भगवा लहरा गया सुनाया।पार्वती बोली, शंकर से सुनिए भोलेनाथ जी, रहना है हर जीवन तुम्हारे साथ जी सुनाते हुए कहा कि हर लड़की चाहती है कि उसका पति भोलेनाथ जैसा हो।

25KNC_131_25012026_505.JPG

मोतीझील मैदान में दैनिक जागरण और मीरा पेंट्स द्वारा आयोजित भजन संध्या में गायक हंसराज रघुवंशी को आयोजक संजय मित्तल ने सम्मानित किया । जागरण

 

भजनों का सिलिसला देर रात चलता रहा। पूरे समय मोतीझील लान खचाखच भरा रहा।कोई भी टस से मस नहीं हुआ। भजन संध्या में मीरा पेंट्स के संजय मित्तल, सुनील मित्तल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार बेरी और प्रांत संघ चालक भवानी भीख मौजूद रहे।