विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एस. राजलिंगम ने संभाली कानपुर मंडलायुक्त की कमान, अफसर के सामने शहर की ये बड़ी चुनौतियां

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:46 PM (IST)

एस. राजलिंगम ने सोमवार देर रात कानपुर मंडल के नए मंडलायुक्त का कार्यभार संभाला, वे वाराणसी से स्थानांतरित होकर आए हैं।

एस. राजलिंगम ने 16 नवंबर को कानपुर मंडलायुक्त का कार्यभार संभाला। (तस्वीर- जागरण)

एस. राजलिंगम ने 16 नवंबर को कानपुर मंडलायुक्त का कार्यभार संभाला। (तस्वीर- जागरण)

HighLights

  1. एस. राजलिंगम ने कानपुर मंडलायुक्त का कार्यभार ग्रहण किया।

  2. वे वाराणसी से स्थानांतरित होकर कानपुर मंडल आए हैं।

  3. विकास परियोजनाओं और जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। शासन के प्रशासनिक फेरबदल के बाद एस. राजलिंगम ने सोमवार देर रात कानपुर मंडल के नए मंडलायुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

वाराणसी के मंडलायुक्त पद से स्थानांतरित होकर आए राजलिंगम ने के. विजयेन्द्र पांडियन की जगह जिम्मेदारी संभाली। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही कानपुर मंडल में प्रशासनिक नेतृत्व का बदलाव हो गया।

शासन ने सोमवार को जारी स्थानांतरण आदेश में के. विजयेन्द्र पांडियन को वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया है, जबकि वाराणसी में तैनात एस. राजलिंगम को कानपुर मंडल की कमान सौंपी है।

के. विजयेन्द्र पांडियन ने नौ जनवरी 2025 को कानपुर मंडलायुक्त का पदभार संभाला था। करीब 22 माह तक उन्होंने यहां जिम्मेदारी निभाई।

नए मंडलायुक्त के सामने कानपुर मंडल में विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ ही जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण की चुनौती होगी।

शहर में गोल चौराहा से रामादेवी तक एलिवेटेड रोड, ट्रांसगंगा सिटी पुल, जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत और सड़कों की बदहाली जैसे महत्वपूर्ण समस्याओं की जानकारी मांगी । इसके अलावा यातायात व्यवस्था, जलभराव, प्रदूषण और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें- UP IAS Transfer: शामली को मिला नया डीएम, 16वें जिला अधिकारी बने प्रवीण वर्मा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।