यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सरसंघचालक मोहन भागवत का तीन दिवसीय कानपुर प्रवास प्रारंभ, आज वाल्मीकि समाज के लोगों को करेंगे संबोधित
सर संघचालक शनिवार रात कानपुर पहुंच गए। तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन रविवार को वह नानाराव पार्क में वाल्मीकि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत शनिवार रात कानपुर पहुंच गए। तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन रविवार को वह नानाराव पार्क में वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व स्वयंसेवकों के पथ संचलन का निरीक्षण करेंगे। शाम को वीएसएसडी कालेज में पूर्व प्राचार्यों और शिक्षकों के सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे।
शनिवार शाम कानपुर पहुंचे संघ प्रमुख
आजाद नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय और वीएसएसडी कालेज में छह से 10 अक्टूबर तक आयोजित संघ के उत्तर भारत के पहले स्वर संगम घोष शिविर में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख नई दिल्ली से रात 9:48 बजे हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में विश्राम करेंगे। यहां सात कमरे आरक्षित किए गए हैं।
प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रविवार सुबह नौ बजे सर संघचालक पहले स्वयंसेवकों के पथ संचलन में शामिल होंगे। इस दौरान घोष वादकों के प्रदर्शन को भी देखेंगे। सुबह 11 बजे नानाराव पार्क में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजन समिति व सामाजिक समरसता मंच के कार्यक्रम में शामिल होकर देश को सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। यहां एक बजे तक का उनका कार्यक्रम है। इसके बाद वह संघ पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। शाम साढ़े पांच बजे संघ प्रमुख वीएसएसडी कालेज के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। 10 अक्टूबर को शाम चार बजे वह शिविरार्थियों व स्वयंसेवकों के कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11 अक्टूबर की दोपहर वह शहर से वापस जाएंगे।