विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नकद चलन पर अंकुश लगाने को ATM में 'एक्सक्लूसिव Rs.100'

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 08 Aug 2017 10:25 AM (IST)Updated: Tue, 08 Aug 2017 10:43 AM (IST)

आरबीआइ ने बैंकों को अपने कुल एटीएम में से कम से कम दस फीसद में केवल सौ रुपये की नकद ...और पढ़ें

नकद चलन पर अंकुश लगाने को ATM में 'एक्सक्लूसिव Rs.100'
नकद चलन पर अंकुश लगाने को ATM में 'एक्सक्लूसिव Rs.100'

कानपुर [बृजेश दुबे]। देश में नकदी का प्रसार कम करने को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) बड़े मूल्य वर्ग के नोटों की संख्या धीरे-धीरे योजनाबद्ध तरीके से कम कर रहा है। एटीएम फीडिंग में 2000 रुपये के नोटों की संख्या पहले ही कम कर दी है, इसके साथ ही अब 500 के नोटों की भी संख्या कम की जाएगी। 

आरबीआइ ने बैंकों को अपने कुल एटीएम में से कम से कम दस फीसद में केवल सौ रुपये की नकद निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इसका आदेश आरबीआइ ने पहले अक्टूबर में जारी किया था किंतु नोटबंदी के बाद इस पर अघोषित रोक लगा दी थी ताकि नकदी संकट अधिक न बढ़े। अब आरबीआइ ने फिर बैंकों से इस आदेश पर अमल करने के लिए कहा गया है। 

प्रमुख इलाकों में लगेंगे एटीएम

भारतीय स्टेट बैंक के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि ऐसे एटीएम लगाने के निर्देश मिले हैं। पहले भी यह आदेश आया था। ये एटीएम खासकर बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाके और अधिकतम हिट्स वाले बाजारों में लगेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा के एक अधिकारी ने बताया कि इस दिशा में काम शुरू हो गया है। हालांकि अभी सौ रुपये के एटीएम फिट नोट कम हैं, इसलिए बैंकों को दिक्कत आ रही है। 

जल्द आएंगे सौ रुपये के नए नोट

एटीएम से नकद निकासी कम किए जाने की योजना पर काम चल रहा है। ऐसे में बड़े नोट कम फीड किए जा रहे हैं। एक करेंसी चेस्ट के प्रबंधक का कहना है कि हमें मौखिक निर्देश मिले हैं छोटे नोट एटीएम में अधिक डाले जाएं। अक्टूबर में सौ के नए नोटों की बड़ी खेप आने की संभावना है। तब शायद अधिकतर एटीएम सौ रुपये से फीड होंगे। बैंकों ने एटीएम सप्लाई करने वाली कंपनियों को भी सौ रुपये के कैसेट वाली ही एटीएम के आर्डर देने शुरू कर दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: तैनाती है गांवों में लेकिन ड्यूटी दे रहे अफसरों के घर

एक नजर में कानपुर

बैंकों की संख्या : करीब 50

बैंक शाखाएं करीब : 770

एटीएम : 1400 से अधिक

कार्यशील एटीएम : 700 से अधिक

एटीएम कार्डधारक : 40 लाख से अधिक

प्रति एटीएम कैश फीडिंग : 5-10 लाख

प्रतिदिन एटीएम से निकासी : औसतन 55 करोड़

यह भी पढ़ें: लखनऊ में स्वाइन फ्लू से चौथी मौत

ताकि नकदी प्रचलन कम हो 

-बीस हजार रुपये से अधिक कैश लेनदेन नहीं कर सकते

-5000 रुपये से अधिक नकद अपने बैंक की दूसरी शाखा में जमा करने पर चार्ज

-कुछ बैंकों में चार और कुछ में पांच बार से अधिक नकद निकासी पर चार्ज

-अलग अलग बैंकों में तय सीमा से अधिक नकद जमा करने पर चार्ज

-बचत खाते में अधिक कैश न रहे, इसलिए बचत खाते पर ब्याज दरों में कमी।