Ranji Trophy: उत्तर प्रदेश VS बड़ौदा के बीच ग्रीनपार्क में खेला जा रहा रणजी मुकाबला, बड़ौदा ने दो विकेट पर बनाए 122 रन बनाए
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश और बड़ौदा के बीच रणजी मुकाबले की शुरुआत हुई। टॉस जीतकर पहले ...और पढ़ें
-1793609433470_m.webp)
HighLights
बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
ड्रिंक्स ब्रेक तक बड़ौदा का स्कोर 122/2 रहा।
ध्रुव पटेल 55 और शाश्वत 38 रन बनाकर खेल रहे।
जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश बनाम बड़ौदा के बीच रणजी मुकाबले की शुरुआत हुई। टास जीतकर मेहमान टीम बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। ड्रिंक्स ब्रेक तक मेहमान बड़ौदा की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 47ओवर में 122 रन बना लिए हैं।
बड़ौदा की ओर से पारी की शुरुआत ध्रुव पटेल व शिवालिक शर्मा ने की। ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे उत्तर प्रदेश बनाम बड़ौदा के बीच रणजी मुकाबले में ड्रिंक्स ब्रेक तक मेहमान बड़ौदा की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 47ओवर में 122 रन बना लिए हैं। पिच पर ध्रुव 55 और शाश्वत 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। बल्लेबाज शिवालिक 20 पर कार्तिक और प्रियांशु पांच रन पर यश दयाल का शिकार हुए। इससे पहले घरेलू मैदान में मेहमान बड़ौदा की टीम में ताज जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।