विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Diwali Train Ticket: दीपावली में घर जाने वाले यात्रियों को झटका, विंडो खुलते ही खत्म हुआ टिकट, यहां देखें ट्रेनों की सूची

Published: Sun, 06 Sep 2026 03:35 PM (IST)

दीपावली पर घर लौटने वाले यात्रियों को ट्रेनों में सीट संकट का सामना करना पड़ रहा है। आरक्षण विंडो खुलते ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. दीपावली पर घर वापसी के लिए ट्रेनों में सीट संकट

  2. गोरखपुर, पटना, हावड़ा रूट की ट्रेनें फुल, वेटिंग लंबी

  3. यात्रियों को अब पूजा स्पेशल ट्रेनों से उम्मीद

जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के सामने इस बार भी ट्रेनों में सीट का संकट खड़ा हो गया है। आरक्षण विंडो खुलते ही लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों की सीटें तेजी से भर गईं। गोरखपुर, पटना और हावड़ा रूट की कई ट्रेनों में वेटिंग पहुंच गई है, जबकि कुछ ट्रेनों में बुकिंग रिग्रेट हो गई।

कानपुर से इन रूटों पर चलने वाली प्रीमियम ट्रेनों में भी कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा हावड़ा और बिहार जाने वाली प्रीमियम ट्रेनों की भी स्थिति खराब हो चुकी है।

बिहार और हावड़ा जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की पहली पसंद प्रीमियम ट्रेनें रहती हैं, लेकिन त्योहार के कारण इन ट्रेनों में भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक मांग है। नियमित ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के बाद यात्रियों की नजर रेलवे की ओर से घोषित की जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनों पर टिक गई है।

पूजा स्पेशल ट्रेनों से उम्मीद

नियमित ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के बाद यात्रियों की नजर रेलवे की ओर से घोषित की जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनों पर टिक गई है। रेलवे की ओर से त्योहार के दौरान मांग वाले रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाए जाने की संभावना रहती है। यदि कानपुर से गोरखपुर, पटना और हावड़ा रूट पर विशेष ट्रेनों का संचालन होता है तो यात्रियों को राहत मिल सकती है।

तीन दिन सबसे अहम

इस बार 6 नवंबर धनतेरस, 8 नवंबर दीपावली और इसके आसपास का सप्ताहांत होने से ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव रहेगा। यही वजह है कि यात्रियों ने त्योहार से कई दिन पहले ही घर लौटने की तैयारी शुरू कर दी है। अब जिन यात्रियों को नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिला है, उनकी निगाह पूजा स्पेशल और अतिरिक्त कोचों पर ही रहेगी।

वैशाली, राप्तीसागर, राजधानी जैसी ट्रेनें छह नवंबर को रिग्रेट

गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर, गोरखपुर की ओर से बिहार जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट व हावड़ा की ओर जाने राजधानी के हर क्लास में रिग्रेट की स्थिति है। ऐसे में यह तय है कि सोमवार को छह और सात नवंबर के टिकट के लिए विंडो खुलते ही टिकटें बुक हो जाएंगी।

हावड़ा रूट की ट्रेनों की वेटिंग

 

हावड़ा रूट की इन ट्रेनों में वेटिंग (5 नवंबर)
ट्रेन नंबर तृतीय एसी एसी इकोनामी द्वितीय एसी प्रथम एसी स्लीपर
12330 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 04 04 03 01 रिग्रेट
22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 13 -- 04 01 रिग्रेट
12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस 36 -- 17 रिग्रेट 63
13052 नेताजी एक्सप्रेस 09 -- 02 01 07
12314 सियालदह राजधानी 05 -- 02 01 --
12302 हावड़ा राजधानी 04 -- 05 01 --
12988 अजमेर-हावड़ा एक्सप्रेस 114 रिग्रेट 43 04 130

 

पटना रूट की ट्रेनों में वेटिंग

पटना रूट की इन ट्रेनों में वेटिंग (5 नवंबर)
ट्रेन नंबर तृतीय एसी एसी इकोनामी द्वितीय एसी प्रथम एसी स्लीपर
22362 अमृत भारत एक्सप्रेस -- -- -- -- 89
20502 अगरतला तेजस एक्सप्रेस 03 -- 02 01 --
12424 डिब्रूगढ़ राजधानी 10 -- 04 01 --
12310 राजेंद्र तेजस राज 13 -- 06 04 --
12336 मधूपुर हमसफर 08 07 -- -- 09
12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 08 07 04 01 10

 

गोरखपुर रूट की ट्रेनों में वेटिंग

 

गोरखपुर रूट की इन ट्रेनों में वेटिंग (5 नवंबर)
ट्रेन नंबर तृतीय एसी एसी इकोनामी द्वितीय एसी प्रथम एसी स्लीपर
22538 कुशीनगर एक्सप्रेस 04 -- 02 01 07
15566 वैशाली एक्सप्रेस 113 रिग्रेट रिग्रेट 13 131
12556 गोरखधाम सुपरफास्ट 43 -- 18 08 45
12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस रिग्रेट -- रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट

 

 

सभी रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा दीपावली व अन्य त्योहारों भी स्पेशल और पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएंगे। रूटीन ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाने पर विचार किया जाएगा।
अमित मालवीय, सीनियर पीआरओ, प्रयागराज रेल मंडल

यह भी पढ़ें- Kanpur House Collapse: फावड़े से खोदता रहा भतीजा, एक-एक कर निकले अपनों के 4 शव

यह भी पढ़ें- कानपुर पहुंचे कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी, बोले- छात्र आंदोलन से घबराए मोदी बोल रहे जेनजी की भाषा