कानपुर पहुंचे कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी, बोले- छात्र आंदोलन से घबराए मोदी बोल रहे जेनजी की भाषा
कानपुर में इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि छात्र आंदोलन से घबराकर मोदी जेनजी की भाषा बोल रहे हैं, जबकि राहुल ...और पढ़ें

HighLights
मोदी छात्र आंदोलन से घबराकर जेनजी की भाषा बोल रहे।
राहुल गांधी हमेशा युवाओं के साथ खड़े रहे हैं।
छात्रों ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार से छीना।
जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के तत्वावधान में एस्सेल पैलेस शास्त्री नगर में अल्पसंख्यकों का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प विषय पर आयोजित सेमिनार में भाग लेने पहुंचे राज्यसभा सदस्य न अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रताप गढ़ी ने कहा कि छात्र आंदोलन से घबराए मोदी जेनजी की भाषा बोल रहे हैं। संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हमेशा युवाओं के साथ खड़े रहे हैं। छात्र आंदोलन में उन्होंने युवाओं का साथ दिया।
उन्होंने कहा कि जब भी संविधान कमजोर होता है तो पहली चोट अल्पसंख्यकों को पड़ती है। पूरे देश में राहुल गांधी के प्रति भरोसा बढ़ा है। भाजपा ने जिस तरह पिछले 10 साल में नफरत की राजनीति को परवान चढ़ाया है, उसके खिलाफ लोगों में जागरुकता आई है।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सरकार ने खुशी-खुशी नहीं लिया, बल्कि देश के छात्रों ने सरकार पर दवाब बनाकर छीना है। आने वाले समय सरकार का जाना तय है। सरकार छात्रों और कांग्रेस से डरी है। कांग्रेस अल्पसंख्यकों को जोड़ने के लिए अभियान चला रही है। कानपुर भाजपा की नफरत की राजनीति से ऊब चुका है।
