विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में ओएफसी के बाहर ठेका कर्मचारियों का हंगामा, वेतन 750 से घटाकर 600 करने पर फूटा गुस्सा

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:05 PM (IST)

अर्मापुर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर (ओएफसी) के ठेका कर्मचारियों ने वेतन 750 रुपये से घटाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने के विरोध में प्रदर्शन किया। नई ठेका कंपनी द्वारा वेतन कटौती के विरोध में कर्मचारियों ने पुरानी दर से भुगतान की मांग की है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अर्मापुर ओएफसी में ठेका कर्मचारियों ने वेतन कटौती का विरोध किया।

  2. वेतन 750 रुपये से घटाकर 600 रुपये प्रतिदिन किया गया।

  3. कर्मचारियों ने पुरानी दर से भुगतान की मांग की।

जागरण संवाददाता कानपुर। अर्मापुर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर (ओएफसी) के ठेका कर्मचारियों ने वेतन घटाने के विरोध में गुरुवार सुबह प्रदर्शन किया। कर्मचारी फैक्ट्री के सामने स्थित पोस्ट आफिस के बाहर जुटे और नई ठेका कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई साल से उन्हें 750 रुपये प्रतिदिन भुगतान किया जा रहा था, लेकिन नई कंपनी ने ठेका मिलने के बाद अब 600 रुपये रोज देने की बात कही है। यानी रोज 150 रुपये की कटौती होगी।

कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से फैक्ट्री में ठेके पर काम कर रहे हैं। पहले के ठेकेदार उन्हें 750 रुपये प्रतिदिन देते थे। अब 150 रुपये रोज कम भुगतान करने की बात कही जा रही है। कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक पहले की तरह 750 रुपए प्रतिदिन देने की मांग पूरी नहीं होगी, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

कर्मचारियों ने मांग की है कि पुरानी दर से ही भुगतान किया जाए। वहीं, शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वे वर्षों से ओएफसी में ठेकेदार के अधीन काम कर रहे हैं। पहले के ठेकेदार 750 रुपये देते थे, इसलिए अब भी उन्हें उतना ही भुगतान मिलना चाहिए। इससे पहले बुधवार को कर्मचारियों ने स्वरूप नगर स्थित आवास पर सांसद रमेश अवस्थी से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।