नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल रूट से होगा आवागमन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया ...और पढ़ें

नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।
HighLights
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी।
यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल होकर एक फेरा लगाएगी।
त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी आरक्षित यात्रा की सुविधा।
जागरण संवाददाता, कानपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन नंबर 02436/02435 नई दिल्ली-पटना आरक्षित वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक-एक फेरे लगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 20 कोच के वंदेभारत रेक से चलने वाली यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित रहेगी।
ट्रेन नंबर 02436 नई दिल्ली-पटना वंदेभारत शुक्रवार सुबह 8.35 बजे नई दिल्ली से निकलेगी। यह ट्रेन चिपियाना बुजुर्ग, अलीगढ़ होते हुए कानपुर सेंट्रल दोपहर में डेढ़ बजे पहुंचेगी। यहां से निकलकर ट्रेन प्रयागराज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर होते हुए रात 9.30 बजे पटना पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर 02435 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल सात नवंंबर को पटना से सुबह आठ बजे निकलेगी। ये ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दोपहर 3.50 बजे पहुंचेगी। यहां से निकलकर ये ट्रेन रात 9.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।