विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, 2.80 लाख रुपये उड़ाकर ठग ने पीड़ित को फोन कर दी ये खुली चुनौती

Published: Wed, 08 Jul 2026 07:29 PM (IST)

कानपुर के गोविंदनगर में एक अनोखी साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ ठग ने बैंक खाते से 2.80 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ठग ने बैंक खाते से 2.80 लाख रुपये निकाले।

  2. चोरी के बाद ठग ने पीड़ित को फोन किया।

  3. ठग ने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने को कहा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। गोविंदनगर में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठग ने पहले बैंक खाते से 2.80 लाख रुपये पार कर दिए। इसके बाद खुद ही पीड़ित को फोन करके इसकी जानकारी दी। 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की सलाह भी दी। घटना से पीड़ित ही नहीं, बल्कि पुलिस भी ठगी के इस नए तरीके को लेकर जांच में जुट गई है।

सेवाग्राम कालोनी, दादानगर निवासी ज्ञानू सिंह डेयरी संचालक हैं। उनका खाता इंडसइंड बैंक की गोविंदनगर शाखा में हैं। उन्होंने बताया कि 22 जून को टीडीएस की रकम 2.36 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर हुए थे। इसके बाद ही अलग-अलग नंबरों से वाट्सएप काल और मैसेज उनके नंबर पर आना शुरू हो गए। किसी अनहोनी की आशंका पर बैंक से संपर्क किया तो बैंक अधिकारियों ने उन्होंने ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी को भी साझा न करने की सलाह दी।

उन्होंने किसी को बैंक संबंधी कोई भी जानकारी साझा नहीं की। इसके बाद 25 जून दोपहर दो बजे ठग ने दो बार में खाते से 2.80 लाख रुपये पार कर दिए। इसके बाद शाम चार बजे फिर एक अंजान नंबर से काल आया। उनके फोन उठाते ही कालर ने कहा कि उसने उनके खाते से रुपये पार कर दिए हैं। वह 1930 हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज करा दें। बोला, उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। इसलिए खुद ही शिकायत करने के लिए कह रहा हूं।

इसके बाद बैंक मैनेजर से संपर्क जानकारी की तो पता चला कि उनके खाते से 2.80 लाख रुपये ट्रांसफर हुए। इससे उनके होश उड़ गए। इसके बाद जाकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके साइबर सेल की मदद से ठग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Bhav Today: गेहूं, दाल, चावल और सोना-चांदी के ताजा रेट देखें