Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Train Delay: कोहरे से हाल-बेहाल, वंदे भारत और शताब्दी समेत 50 से अधिक ट्रेनें लेट; यात्री परेशान

    Updated: Sat, 13 Jan 2024 02:38 PM (IST)

    Train Delay कानपुर में कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। सड़कों पर गाड़ियो के पहिए थम गए हैं। वहीं ट्रेनों का हाल भी बेहाल है। शुक्रवार को भी सेंट्रल स्टेशन पर नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 50 से अधिक ट्रेनें देरी से आईं। लगभग 2370 यात्रियों ने टिकट लौटाकर पैसे लिए। ट्रेन लेट होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

    Hero Image
    कोहरे से हाल-बेहाल, वंदे भारत और शताब्दी समेत 50 से अधिक ट्रेनें लेट

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी सेंट्रल स्टेशन पर नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 50 से अधिक ट्रेनें देरी से आईं। लगभग 2370 यात्रियों ने टिकट लौटाकर पैसे लिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेंट्रल स्टेशन पर आगरा किला इंटरसिटी एक्सप्रेस, रांची राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, बनारस सुपरफास्ट, संगम, गोमती, आम्रपाली, ब्रह्मपुत्र मेल, महाबोधि एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, पूर्वा, बरौनी क्लोन स्पेशल, कानपुर सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर टर्मिनल तेजस राजधानी देरी से आईं।

    पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

    पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिम से चल रही तेज हवा से मैदानों में पारा लुढ़ककर ‘खाई’ में गिर गया है। कड़ाके की सर्दी और सुबह से चल रही शीतलहर ने शुक्रवार को सभी को कांपने पर मजबूर कर दिया। घरों के अंदर भी लोगों ने सर्दी महसूस की।

    गिरता तापमान

    न्यूनतम तापमान गुरुवार के पांच डिग्री के मुकाबले गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी शीतलहर चलने की संभावना है। शहर के न्यूनतम तापमान ने पिछले दो दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 2003 में मौसम ने इसी तरह का रुख दिखाया था।

    यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: आज नहीं चलेगी वाराणसी से चलने वाली न्यू वंदे भारत एक्सप्रेस; दिल्ली जाने वालों को होगी परेशानी