विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में दो दिन से लापता जिम ट्रेनर युवती का मिला शव, हत्या की आशंका

Published: Sat, 07 Nov 2026 04:58 PM (GMT+05:30)

कानपुर के महाराजपुर में दो दिन से लापता उन्नाव की जिम ट्रेनर युवती का शव मिला है, जिससे हत्या की ...और पढ़ें

मंतसा की फाइल फोटो।

मंतसा की फाइल फोटो।

HighLights

  1. कानपुर के महाराजपुर में जिम ट्रेनर का शव मिला।

  2. दो दिन से लापता युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

  3. उन्नाव पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी।

संवाद सहयोगी, महाराजपुर(कानपुर)। महाराजपुर में उन्नाव की जिम ट्रेनर युवती का शव मिला है। शव को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवती दो दिन से लापता थी।

छह नवंबर को महाराजपुर में हाईवे किनारे मिली युवती की हुई पहचान। वो जाजमऊ स्थित फ्यूजन जिम में ट्रेनर थी। दिवंगत की पहचान 23 वर्षीय कुमारी पी एस मंतसा पुत्री प्रेम कुमार निवासी एकलाख नगर गंगाघाट उन्नाव के रूप में हुई है।

5 नवंबर की दोपहर लालबंगला में बाजार करने के लिए निकली थी। उसी के बाद गायब हो गई थी। उन्नाव के गंगाघाट थाने में अपराध संख्या 616/26 में मुकदमा भी दर्ज है। स्वजन ने पोस्टमार्टम में युवती की पहचान की है। पूरे मामले की जांच गंगाघाट उन्नाव पुलिस करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।