विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेफेड्रोन तस्करी मामले में अब ‘बाराबंकी चाचा’ की तलाश, ड्रग्स बनाने का बताता था तरीका

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:21 PM (IST)

कानपुर में मेफेड्रोन तस्करी के सरगना खयामुद्दीन के दाहिने हाथ रिजवान अहमद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उसके फोन से अहम सुराग मिले हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रिजवान अहमद की गिरफ्तारी से मेफेड्रोन तस्करी का खुलासा।

  2. फोन से 'बाराबंकी चाचा' और केमिकल सप्लायरों के सुराग मिले।

  3. सरगना खयामुद्दीन के दाऊद इब्राहिम से संबंध का दावा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। मेफेड्रोन की तस्करी और गिरोह के सरगना मुंबई के खयामुद्दीन उर्फ खय्याम के दाहिने हाथ रिजवान अहमद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उसके मोबाइल फोन पर महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। गुरुवार को लखनऊ से राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआइ) की टीम फजलगंज थाने पहुंची और रिजवान के फोन से मिले साक्ष्य व जानकारियां जुटाईं।

रिजवान के वाट्सएप पर बाराबंकी चाचा नाम से सेव मोबाइल नंबर से दो नवंबर को अल्प्राजोलम टेबलेट (मानसिक समस्याओं में दी जाने वाली दवा) की विश्लेषण रिपोर्ट आई थी, जिसे ड्रग में 82 प्रतिशत तक प्रयोग करने की जानकारी दी गई थी।

नई दिल्ली और गुजरात के ट्रांसपोर्ट कंपनी से मेफेड्रोन में उपयोग होने वाले विभिन्न केमिकल मंगवाने के कई बिल वाट्सएप पर थे। पुलिस की टीम ने फोन नंबर की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया, पर वह बंद मिला। टीम वहां दबिश देने गई, पर कोई नहीं मिला।

फजलगंज थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात गोविंदपुरी पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा निवासी तस्कर रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 50 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद हुआ।

रिजवान 29 अक्टूबर को जालौन के ऐरी रमपुरा गांव में पकड़ी गई ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री से सीधे जुड़ा था। वह इस गिरोह का सरगना मुंबई के खयामुद्दीन का दाहिना हाथ बताया गया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि सरगना मूलरूप से बिहार के मोतिहारी व वर्तमान में मुंबई के धारावी में रह रहा खयामुद्दीन अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम का रिश्तेदार बताया जा रहा है, जबकि रिजवान खुद को सरगना की कार का चालक बता रहा है।

पुलिस ने जांच की तो उसके घर के पास उसकी रेंज रोवर और वर्ना कार मिली, जबकि वह महाराष्ट्र के नंबर की फाच्युर्नर कार से ड्रग्स की तस्करी उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र में करता था।

रिजवान को जब पता चला कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो वह मुंबई भाग गया था लेकिन जब उसे मामला ठंडा लगा तो वापस आ गया। यहां आने के बाद टीम ने उसे दबोचा। हालांकि वह मोबाइल फोन के मैसेज व काल डिटेल हिस्ट्री डिलीट करता रहता था, जिससे कोई सुराग उसके पास न रहे लेकिन एक फोन पर कुछ साक्ष्य उसके खिलाफ मिल गए, जिसके आधार गिरोह की तलाश में टीम लगी है।

सरगना के पास 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति

फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सरगना खयामुद्दीन के पास 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वह मुंबई का ड्रग्स माफिया है। मुंबई धारावी समेत जगहों पर उसके पांच फ्लैट व लग्जरी कारें हैं।

यह भी पढ़ें- गजब हाल! एंबुलेंस से हो रही शराब की तस्करी, सोपनीत में 92 पेटी के साथ दबोचा गया तस्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।