गजब हाल! एंबुलेंस से हो रही शराब की तस्करी, सोपनीत में 92 पेटी के साथ दबोचा गया तस्कर
सोनीपत के गोहाना में पुलिस ने एंबुलेंस लिखी ईको कार में अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को ...और पढ़ें
-1794463900227_m.webp)
92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। AI जनरेटेड इमेज
HighLights
एंबुलेंस लिखी ईको कार में हो रही थी शराब तस्करी।
पुलिस ने 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।
गोहाना में तस्कर प्रदीप उर्फ भगता को गिरफ्तार किया गया।
जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत में पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्कर अब नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला गोहाना में सामने आया है, जहां एक तस्कर सफेद रंग की ईको कार पर एंबुलेंस लिखवाकर चंडीगढ़ से अवैध शराब की बड़ी खेप ला रहा था।
क्राइम यूनिट गोहाना की टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी को दबोचा और गाड़ी से 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की टीम गांव गामड़ी क्षेत्र में गश्त पर थी।
गाड़ी पर लिखा एंबुलेंस
सूचना मिली कि गन्नौर में गांव बजाना कलां निवासी प्रदीप उर्फ भगता एक सफेद रंग की ईको कार में चंडीगढ़ से अवैध शराब लेकर अपने गांव जा रहा है। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए उसने गाड़ी पर एंबुलेंस लिखवा रखा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत गोहाना-खानपुर कलां रोड पर गांव गामड़ी से पहले नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में गोहाना की तरफ से एंबुलेंस लिखी वही संदिग्ध सफेद ईको कार आती दिखाई दी।
पुलिस ने कार को रुकवाया और चालक को काबू कर लिया। पूछताछ में चालक की पहचान प्रदीप उर्फ भगता के रूप में हुई।