Kanpur Fire: सेना की वर्दी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे 100 से ज्यादा दमकलकर्मी
Fire In Kanpur कानपुर के नौबस्ता में सेना की वर्दी बनाने वाली एक फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने फैक्ट्री को चारो ओर से घेर लिया। फैक्ट्री के आसपास रहने वालों ने आग देखकर दमकल को सूचना दी। मौके पर दमकल के 100 से अधिक कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
जेएनएन, कानपुर। संजय नगर मछरिया रोड पर देर रात करीब तीन बजे सेना की वर्दी,त्रिपाल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। अंदर फंसे 30 से ज्यादा कर्मचारियों के शोर मचाने पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।लोगों ने पुलिस की मदद से सभी को पीछे के मकान से पुलिस की मदद से सभी को वहां से निकलवाया। मौके पर कानपुर, कानपुर देहात और उन्नाव की 18 दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाना शुरू की।
इस दौरान पुलिस आयुक्त डा. आरके स्वर्णकार, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा समेत अधिकारी भी पहुंचे। करीब सात घंटे बाद भी आग की लपटें निकलती रही। मछरिया केशव विहार निवासी सुनील कुमार की संजय नगर में सेना की वर्दी, त्रिपाल,हेलमेट समेत समान बनाने वाली फैक्ट्री है। जिसमें करीब 65 से कर्मचारी हैं।।गुरुवार रात करीब 30 कर्मचारी थे।
देर रात करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई।आग की लपटें उठते ही फैक्ट्री में शोर शराबा मचने लगा।इससे इलाके के लोग घरों के बाहर आ गए।मौके पर नौबस्ता थाने का फोर्स व दमकल पहुंची ।आग लगातार विकराल होने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने कानपुर, कानपुर देहात और उन्नाव से 18 दमकल की गाड़ी मंगवाई। सुबह 10 बजे के बाद भी आग बुझ नहीं सकी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
कानपुर के पुलिस कमिश्नर आर.के. स्वर्णकार ने बताया कि भोर में कपड़े के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग के 100 से ज्यादा कर्मचारी यहां आग बुझाने में लगे हैं। बचाव अभियान जारी है... आग पर काबू पाया जा रहा है, जल्द ही इसे बुझा लिया जाएगा। कोई जनहानि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: UP News: यूपी में Mission Shakti को और मिलेगी मजबूती, 3000 बनाए जाएंगे पिंक बूथ; 15 से शुरू होगा अभियान
यह भी पढ़ें: UP Crime: साहब...शौकीन ने बेटी की जिंदगी खराब कर दी, फांसी नहीं दिला सकते तो हमें सौंप दें...न्याय कर देंगे