कानपुर में जेप्टो ऑफिस के बेसमेंट में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार में नहीं दिख रहा कुछ, लोगों के फंसे होने की संभावना
कानपुर के कल्याणपुर स्थित मैक्स शोरूम के बेसमेंट में जिप्टो ऑफिस और ओयो होटल में भीषण आग लग गई। पुलिस ...और पढ़ें
HighLights
कल्याणपुर के मैक्स शो रुम के बेसमेंट में लगी है भीषण आग
जिप्टो आफिस और ओयो होटल यहां पर स्थित है
धुएं का गुबार होने से अंदर कुछ नहीं दिख रहा
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। कल्याणपुर के जेप्टो क्विक कामर्स के कार्यालय और ओयो होटल में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई है। आग में कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि धुएं के गुबार के कारण फायर कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग देर शाम करीब साढ़े सात बजे शार्ट सर्किट के कारण लगी। आग ने तेजी से जेप्टो भंडार गृह में रखे प्लास्टिक के सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है। अब तक तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंच चुके हैं। एसीपी दिलीप सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

कल्याणपुर के मैक्स शोरुम के बेसमेंट में स्थित जिप्टो आफिस और ओयो होटल में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। आग में कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। धुएं के गुबार से फायर कर्मी भी आग के पास जाने का साहस नहीं जुटा पा रहे है।

केसा चौराहे के पास स्थित मैक्स शोरुम है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बेसमेंट में एक तरफ जिप्टो का कार्यालय और भंडार गृह जबकि दूसरी ओर ओयो होटल है। देर शाम शार्ट सर्किट से बेसमेंट में आग लग गई।
देखते ही देखते आग जिप्टो भंडार गृह में रखे प्लास्टिक के सामान तक पहुंच गई और भीषण धुआं उठने लगा।आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
लोगों के मुताबिक आग में कुछ लोग फंसे हुए हैं। अब तक तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंच चुके हैं। भीषण धुएं के गुबार की वजह से फायर कर्मी भी आग तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। एसीपी दिलीप सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा भी पहुंचे। आक्सीजन सिलेंडर लेकर फायर कर्मी अंदर जा रहे हैं।
