विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहली ही बार में पूरी होती है मनोकामना, 86 साल पुराने मनसा देवी मंदिर में सुहागिन महिलाओं का उमड़ा सैलाब

Published: Fri, 20 Nov 2026 02:10 PM (IST)

कानपुर के पनकी स्थित प्राचीन श्री मनसा देवी मंदिर में एकादशी महापर्व और 86वें स्थापना दिवस पर विशाल मेला लगा।

मंदिर में मां मनसा देवी की प्रतिमा। (तस्वीर- जागरण)

मंदिर में मां मनसा देवी की प्रतिमा। (तस्वीर- जागरण)

HighLights

  1. पनकी मनसा देवी मंदिर में 86वां स्थापना दिवस और एकादशी महापर्व।

  2. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र मांगी।

  3. 1941 में स्थापित यह मंदिर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करता है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। किसी ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की तो किसी ने संतान सुख और पति की लंबी उम्र के लिए माता के दरबार में शीश झुकाया।

हाथों में पूजा की थाली, मन में मन्नत और जुबां पर माता के जयकारे... कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को पनकी के प्राचीन श्री मनसा देवी मंदिर सिद्धपीठ में देखने को मिला।

एकादशी महापर्व और मंदिर के 86वें स्थापना दिवस पर आयोजित विशाल मेले में आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली की कामना की।

एकादशी पर उमड़ी श्रद्धा, मन्नतें मांगने पहुंचे भक्त

प्राचीन श्री मनसा देवी मंदिर सिद्धपीठ के 86वें स्थापना दिवस पर सुहागिन महिलाओं भीड़ उमड़ी। मंदिर समिति के अध्यक्ष विष्णु शंकर त्रिपाठी ने बताया कि दीपावाली के 11वें दिन एकादशी पर मंदिर की स्थापना वर्ष 1941 में हुई थी।

WhatsApp Image 2026-11-20 at 12.35.22 PM

इस महापर्व पर कानपुर के अलावा आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले में आम श्रद्धालुओं के साथ जनप्रतिनिधियों और शासकीय अधिकारियों ने भी परिवार सहित पहुंचकर माता के दर्शन किए।

मान्यता है कि माता मनसा देवी अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इसी आस्था के चलते सुहागिन महिलाएं माता के दरबार में पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, परिवार में सुख-समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी महिलाएं पूजा-अर्चना करती हैं।

1941 में स्थापित हुआ था मंदिर, 86 साल पुराना है इतिहास

पनकी स्थित श्री मनसा देवी मंदिर सिद्धपीठ की स्थापना वर्ष 1941 में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान हुई थी। आजादी से पहले स्थापित यह मंदिर समय के साथ श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बन गया। मंदिर की स्थापना के 86वें वर्ष पर आयोजित मेले में बड़ी संख्या में भक्तों का पहुंचना इसकी लोकप्रियता और धार्मिक महत्व को दर्शाता है।

मंदिर की विशेषता

भक्तों की मान्यता है कि माता मनसा देवी पहली ही बार में उनकी मन की मंशा पूरी करती हैं। पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए महिलाएं यहां सामूहिक सुहागिन खिलाती है। एकादशी के अवसर पर कानपुर सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें- दुर्गा कवच का यह एक चमत्कारी श्लोक हर संकट से दिलाएगा मुक्ति, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।