विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनवरगंज एलिवेटेड ट्रैक से पहले मंधना स्टेशन का होगा कायाकल्प, प्रतीक्षालय का होगा विस्तार, ग्रीन बेल्ट में पार्किंग

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:20 PM (IST)

अनवरगंज एलिवेटेड ट्रैक से पहले मंधना स्टेशन को यात्रियों की बढ़ती भीड़ के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मंधना स्टेशन एलिवेटेड ट्रैक से पहले होगा तैयार

  2. प्रतीक्षालय का विस्तार और अतिरिक्त सफाईकर्मी लगेंगे

  3. ग्रीन बेल्ट में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था होगी

संवाद सहयोगी, बिठूर(कानपुर)। मंधना-अनवरगंज रेलवे ट्रैक को एलिवेटेड किए जाने से पहले मंधना स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को संभालने की तैयारी तेज हो गई है। रविवार को एलिवेटेड ट्रैक के नोडल अधिकारी आइएएस संदीप कुमार के नेतृत्व में रेलवे, यातायात और एनएचआई के अधिकारियों ने स्टेशन व आसपास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का खाका तैयार किया।

निरीक्षण में रेलवे के सहायक मंडल अभियंता फतेहगढ़ इंद्रभूषण राय, पीडब्ल्यूआई कमलेश कुमार झा, एसीपी यातायात संजय कुमार सिंह, एनएचआई के टेक्निकल मैनेजर सुदीप मैथानी और अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन के प्रतीक्षालय का विस्तार करने और साफ-सफाई के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने पर सहमति जताई।

मंधना चौराहे से मसाला फैक्ट्री के सामने तक एनएचआई की ग्रीन बेल्ट को अस्थायी पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। यहां बस, टैक्सी और ऑटो खड़े किए जाएंगे, जिससे स्टेशन के सामने यातायात का दबाव कम रहेगा।

यात्रियों के खड़े होने के स्थान, ट्रेन में चढ़ने के लिए रैंप, डस्टबिन लगाने की जगह और बस-ऑटो के प्रवेश व निकास मार्ग भी चिह्नित किए गए। वाहन खराब होने की स्थिति में तत्काल हटाने के लिए क्रेन खड़ी करने का स्थान भी तय किया गया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।