कानपुर में यहां लिया है प्लॉट? संभल जाइए… KDA तोड़ देगा सपनों का आशियाना
केडीए ने कानपुर में अवैध प्लाटिंग और निर्माणों के खिलाफ तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। बिठूर और हिन्दूपुर बैराज ...और पढ़ें

गंगा बैराज बिठूर रोड पर अवैध प्लाटिंग को गिरना बैकहो लोडर। केडीए
HighLights
केडीए के दस्ते ने तीसरे दिन भी चार बीघा जमीन पर बनी अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दी
छह बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग सील कर दी, दो अवैध निर्माणों को नोटिस
जागरण संवाददाता, कानपुर। केडीए के दस्ते ने तीसरे दिन भी ध्वस्तीकरण अभियान जारी रखा। दस्ते ने हिन्दूपुर बैराज रोड से बिठूर के बीच में हो रही बिना लेआउट के चार बीघा जमीन पर विकसित अवैध प्लाटिंग गिरा दी। साथ ही छह बीघा जमीन पर बिना लेआउट के विकसित हो रही प्लाटिंग सील कर दी। साथ ही दो अवैध निर्माणों को नोटिस दी गयी ।
इस दौरान दस्ते न न्यू कानपुर सिटी योजना के आसपास लोगों को चेतावनी दी है कि बिना लेआउट और नक्शे के विपरीत हो रहे निर्माण करने वालों पर कार्रवाई के साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। बिठूर में बने माल, रेस्टोरेंट, अपार्टमेंट समेत अन्य बिना नक्शे के बने निर्माणों को नोटिस दी जा रही है।
दैनिक जागरण द्वारा लगातार अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। न्यू कानपुर सिटी योजना के आसपास और बिठूर में हो रहे निर्माण के खिलाफ लगातार समाचार प्रकाशित किया जा रहा है। गंगा बैराज से बिठूर जाने वाले रास्ते में रोक के बाद भी होटल व अन्य निर्माण और प्लाटिंग हो रही है। मामला दैनिक जागरण में छपने के बाद केडीए का अमल हरकत में आया है।
केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के आदेश पर विशेष कार्याधिकारी डा रवि प्रताप सिंह की अुगवाई में दस्ता पिछले तीन दिनों से लगातर ध्वस्तीकरण अभियान चला रहा है। इसके तहत दस्ते ने बीरू व अन्य लोगों द्वारा हिन्दूपुर बैराज रोड से बिठूर रोड पर (बायीं तरफ) चार बीघा जमीन पर बिना लेआउट के अनाधिकृत प्लाटिंग को गिरा दिया। इस दौरान तीन बैकहो लोडर लगाकर सभी प्लाटिंग में बनी बाउंड्रीवाल व पिलर गिरा दिए।
इसके अलावा गंगा इन्क्लेव, गंगा बैराज से सिंहपुर रोड पर महेश चन्द्र, कौशल पांडेय , दीप चन्द्र, रजनी देवी,अवध बिहारी, कुंज बिहारी व अन्य द्वारा बिना लेआउट के छह बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को सील कर दिया। इसके अलावा बदन सिंह, दयाशंकर सिंह व अन्य आराजी संख्या-350, 351 व अन्य बगदौधी कछार बागर में 10000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्लांटिंग कार्य किया जा रहा है और बगदौधी कछार बागर, मन्धना में 1500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्लांटिंग कार्य किया जा रहा है। स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया। इसको नोटिस दी गयी।
विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि भूखंड लेने से पहले केडीए में सत्यापन करा ले कि नक्शा व लेआउट पास है तभी प्लांट ले। बिना लेआउट के प्लांट खरीदने पर उनकी जिम्मेदारी होगी। साथ ही नक्शा पास कराके निर्माण कराए। उन्होंने बताया कि अभी लगातार यह कार्रवाई जा रहेगी। साथ ही बिठूर में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नोटिस दी जा रही है।
24 जनवरी को दो बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई थी
केडीए दस्ते ने 24 जनवरी को मैनावती मार्ग पर दूसरे दिन भी बिना लेआउट बनी प्लाटिंग ध्वस्त कराई। बिना नक्शे के मुखर्जी विहार में बेसमेंट और दो फ्लोर के हुए निर्माण सील कर दिया गया। सिंहपुर, बैकुंठपुर, बैराज रोड और मंधना में अवैध निर्माण व गेस्ट हाउस संचालित करने पर नौ लोगों को नोटिस भी दीं।
