विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanwar Yatra 2026 : 30 जुलाई से श्रावण मास; शिवभक्तों को बड़ी सौगात, कानपुर से काशी और बाराबंकी के लिए चलेंगी 50 स्पेशल बसें

Published: Mon, 13 Jul 2026 08:04 PM (IST)

30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास के दौरान शिवभक्तों की सुविधा के लिए कानपुर से वाराणसी और बाराबंकी ...और पढ़ें

झकरकटी रोडवेज बस अड्डे पर मौजूद यात्री। जागरण

झकरकटी रोडवेज बस अड्डे पर मौजूद यात्री। जागरण

HighLights

  1. 30 जुलाई से श्रावण मास में कानपुर से वाराणसी और बाराबंकी के लिए 50 स्पेशल बसें चलेंगी

  2. शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों की विशेष व्यवस्था की है

जागरण संवाददाता, कानपुर। 30 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो रहा है। यहां से पूरे महीने भर में एक लाख से अधिक शिव भक्त वाराणसी (काशी) में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं। लोधेश्वर नाथ महादेव के दर्शन के लिए भी लोगों का बाराबंकी आना-जाना होता है। शिव भक्तों के आवागमन को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी हैं। झकरकटी रोडवेज बस अड्डे के एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) के मुताबिक, कानपुर क्षेत्र से 50 बसें वाराणसी और बाराबंकी के लिए चलाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर स्पेशल बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

वर्तमान में वाराणसी के लिए कानपुर से 15 बसें संचालित हैं, जबकि बाराबंकी के लिए 30-35 बसों का संचालन हो रहा है। इधर, 30 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है। जिसके क्रम में परिवहन निगम की ओर से शिव भक्तों की राह आसान करने के लिए अतिरिक्त बसें लगाने की तैयारी की जा रही है।

एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कि हर साल श्रावण मास में कानपुर क्षेत्र से लगभग एक लाख यात्री वाराणसी में भगवान भोलेनाथ के दर्शन को जाते हैं। इसी तरह बाराबंकी में लोधेश्वर नाथ महादेव के दर्शन के लिए भी अच्छी-खासी संख्या में शिव भक्त कानपुर क्षेत्र से आते-जाते हैं। इनकी संख्या को देखते हुए निगम में तैयारी शुरू हो गई है।

यात्रियों के लिए जुटाई जा रही सुविधाएं

एआरएम ने बताया कि झकरकटी रोडवेज बस अड्डा पर यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से कूल शेल्टर होम बनाया गया है। इसके अलावा दो वाटर कूलर भी लगाए गए हैं। गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए बस अड्डा कार्यालय में ओआरएस घोल की भी व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही अन्य संबंधित बिंदुओं पर विचार कर बस अड्डा परिसर में शिव भक्तों के लिए तैयारी की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें- UP को मिली नई रफ्तार! लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित, रक्षा मंत्री, परिवहन मंत्री और सीएम ने किया लोकार्पण

यह भी पढ़ें- NE-6, अवध एक्सप्रेसवे...4 नामों से जाना जाएगा Lucknow Kanpur Expressway, आज राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।