कानपुर चिड़ियाघर में 30 से अधिक वन्यजीवों की मौत निगरानी पर सवाल
कानपुर चिड़ियाघर में पिछले चार महीनों में 30 से अधिक वन्यजीवों की मौत हो चुकी है, जिसमें हाल ही में सर्पदंश से वालाबी की जान गई। इन मौतों ने चिड़ियाघर में वन्यजीवों की स्वास्थ्य निगरानी और देखभाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वालाबी की फाइल फोटो।
HighLights
चार महीने में 30 से अधिक वन्यजीवों की मौत।
सर्पदंश से वालाबी की मौत, जेब्रा के बच्चे भी मरे।
चिड़ियाघर की स्वास्थ्य निगरानी और देखभाल पर उठे सवाल।
जागरण संवाददाता, कानपुर। चिड़ियाघर में वन्यजीवों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चार महीने में 30 से अधिक वन्यजीवों की मौत के बीच शनिवार शाम वालाबी की सर्पदंश से मौत हो गई थी। इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही जन्म लेते ही जेब्रा के बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना ने चिड़ियाघर में वन्यजीवों की स्वास्थ्य निगरानी, गर्भवती मादाओं की देखभाल और पशु चिकित्सकीय तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सितंबर से लेकर 22 नवंबर तक चिड़ियाघर में कई जानवरों की मौत हो चुकी है। 30 से अधिक जानवरों की मौत ने निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन्यजीवों की देखरेख पर हर महीने लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद इनकी जान बचा पाने में चिड़ियाघर प्रशासन नाकाम रहा है।
दो वर्ष पहले वनतारा से जेब्रा का जोड़ा कानपुर चिड़ियाघर लाया गया था। पिछले वर्ष भी मादा जेब्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। अब दूसरी बार बच्चे की मौत होने से उसकी गर्भावस्था के दौरान की गई निगरानी और स्वास्थ्य जांच की पड़ताल पर सवालिया निशान खड़े हो गए।
इसके अलावा चिड़ियाघर में पिछले करीब चार महीनों में 30 से अधिक वन्यजीवों की मौत हो चुकी है। इनमें निमोनिया से पांच बत्तखों की मौत हो गई। इसके बाद तीन चिंकारा हिरण, तीन चीतल हिरण, छह हिरण, एक जंगली भैंसा, एक जेब्रा का बच्चा, पांच गैंगेटिक घड़ियाल, मुरादाबाद से लाया गया गुलदार व अब वालाबी शामिल हैं।
बाड़ों की नियमित निगरानी के साथ ही जानवरों का समय-समय पर उपचार किया जाता रहा है। कई जानवरों को अभी बीमारी से बचाने के लिए टीका तक लगवाया गया। मौसम में बदलाव आने पर जानवरों का विशेष ध्यान रखा जाता है।
-फिरोज खान, रेंजर
चिड़ियाघर में पिछले चार महीनों के दौरान 30 से अधिक वन्यजीवों की मौत हो चुकी है। इनमें चार बत्तख, चार काले हिरण, पांच चीतल हिरण, एक जंगली भैंसा, एक तेंदुआ, पांच गैंगेटिक घड़ियाल व वालाबी शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।