विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किश्तों पर खरीदा फोन जुए में गंवाया...', कानपुर में युवक ने किया सुसाइड

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:21 PM (IST)

कानपुर के काकादेव में एक युवक ने दीपावली की रात जुए में किश्तों पर खरीदा 22 हजार का मोबाइल हारने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. कानपुर में युवक ने जुए में मोबाइल फोन गंवाया।

  2. दीपावली की रात जुए में हारने से आहत होकर आत्महत्या।

  3. सोमवार सुबह घर के आंगन में फंदे पर मिला शव।

जागरण संवाददाता, कानपुर। काकादेव में जुआ खेलने के दौरान किश्तों पर खरीदा गया 22 हजार रुपये का मोबाइल फोन हारने से आहत युवक ने आत्महत्या कर ली। सोमवार तड़के उसका शव घर के आंगन में अमरूद के पेड़ से साड़ी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। बेटे का शव देखते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। घटना से परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।

शास्त्री नगर निवासी 18 वर्षीय अभिषेक घोड़े की काठी और जीन बनाने का काम करता था। परिवार में मां शकुंतला, बड़ा भाई सनी और छोटा भाई अखिलेश हैं। स्वजन के मुताबिक, रविवार को दीपावली की रात अभिषेक इलाके के कुछ युवकों के साथ जुआ खेलने गया था। इस दौरान उसने किश्तों पर फाइनेंस कराकर खरीदा गया अपना 22 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन दांव पर लगा दिया। जुए में वह मोबाइल हार गया।

इसके बाद वह चुपचाप घर लौट आया। बताया गया कि मोबाइल हारने से वह काफी आहत था। घर पहुंचने के बाद उसने किसी से कोई बातचीत नहीं की और आंगन में लगे अमरूद के पेड़ से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।

सोमवार तड़के स्वजन ने उसका शव फंदे पर लटकता देखा तो स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि स्वजन ने जुए में मोबाइल हारने से आहत होकर आत्महत्या करने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- कानपुर की चकरपुर मंडी में दीपावली की रात आलू की दुकान में लगी भीषण आग, 400 बोरी आलू जलकर राख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।