कानपुर की चकरपुर मंडी में दीपावली की रात आलू की दुकान में लगी भीषण आग, 400 बोरी आलू जलकर राख
कानपुर के चकरपुर मंडी में गौतम आलू कंपनी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।

आलू की दुकान में लगी आग।
जागरण संवाददाता, कानपुर। सचेंडी के चकरपुर मंडी में रविवार रात को शार्ट सर्किट से गौतम आलू कंपनी की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
चपेट में आकर करीब 400 बोरी आलू, पल्लेदारों का सामान और दुकान में रखी नकदी जलकर राख हो गई। आग लगने से मंडी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची।
पल्लेदारों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद सूचना मिलने के बाद पनकी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।कंपनी के प्रोपराइटर अभिषेक गुप्ता के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी थी।वही थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।