विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमी जेल गया तो प्रेमिका बेचने लगी चरस, कानपुर में चाय की दुकान की आड़ में चला रही थी धंधा

Published: Thu, 05 Nov 2026 01:37 PM (IST)

प्रेमी के जेल जाने के बाद कानपुर की एक महिला ने उसका चरस तस्करी का कारोबार संभाल लिया। वह नेपाल ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. प्रेमी के जेल जाने पर प्रेमिका ने संभाला कारोबार।

  2. नेपाल से चरस मंगाकर स्कूल-कॉलेजों में बेचती थी।

  3. चाय की दुकान की आड़ में करती थी तस्करी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। प्रेमी के जेल जाने के बाद प्रेमिका ने उसका चरस बिक्री का काला कारोबार खुद अपने हाथ ले लिया। वह नेपाल से एक व्यक्ति के जरिए चरस मंगवाकर गिरोह के सदस्यों से शहर के स्कूल-कालेज व अन्य स्थानों पर बिकवाती थी।

प्रेमिका यह काला कारोबार अपनी चाय की दुकान की आड़ में कर रही थी। क्राइम ब्रांच ने बजरिया थाना पुलिस के साथ मिलकर छापा मार महिला को पकड़ा। उसके पास से 3.131 किलो चरस बराममद हुई।

कंघीमोहाल में चाय का होटल चलाने वाली शबनम बेगम उर्फ चच्ची के घर में मंगलवार देर रात को बजरिया पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर खाली सिलेंडर की आड़ में छिपाकर रखी काली पालीथिन से चरस के चार पैकेट बरामद किए, जो 3.131 किग्रा था।

पुलिस के मुताबिक, शबनम के पति का निधन हो चुका है। करीब 20 दिन पहले ही उसके प्रेमी रियाज उर्फ खटोला को पुलिस ने एक किलो चरस और पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसके बाद से उसने ये कारोबार खुद संभाल लिया और रियाज के खास साथी सईद के जरिए नेपाल से चरस मंगवाकर शराफत व अन्य साथियों से स्कूल-कालेजों, अन्य बस्तियों में चरस सप्लाई करवाती थी।

वह इसी धंधे से प्रेमी को भी जमानत पर छुड़वाने के लिए रुपये जुटा रही थी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि महिला को चरस लाकर देने व सप्लाई करने वाले लोगों की तलाश में टीमें लगी हैं।

यह भी पढ़ें- रक्सौल से चरस लेकर निकला तस्कर सुगौली में फंसा, एक की निशानदेही पर दो और गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।