विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर पेयजल योजना: 869 करोड़ रुपये खर्च के बाद भी 19 साल से नहीं हुई जलापूर्ति, अब तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:25 PM (IST)

कानपुर में जवाहर लाल नेहरू नेशनल अरबन रिन्यूवल मिशन योजना के तहत 869 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद 19 साल से जलापूर्ति नहीं हो पाई है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कानपुर पेयजल योजना पर 869 करोड़ रुपये खर्च हुए।

  2. 19 साल बाद भी शहर में जलापूर्ति बाधित रही।

  3. घटिया पाइप बदलने के बाद तीन सदस्यीय समिति जांचेगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। जवाहर लाल नेहरू नेशनल अरबन रिन्यूवल मिशन योजना (जेएनएनयूआरएम) के तहत पेयजल योजना में 869 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। 19 साल गुजर जाने के बाद भी जनता तक पानी नहीं पहुंच पाया है। 15 किलोमीटर घटिया पाइप के कारण बैराज स्थित 20-20 करोड़ लीटर के दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी।

अब जल निगम ने नगर निगम से 138 करोड़ रुपये लेकर घटिया पाइप बदल दिया है। जलापूर्ति में अब दिक्कत न आए इसको लेकर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। समिति देखेंगी कहां पर जलापूर्ति रुक रही है, ताकि उन कमियों को दूर करके जलापूर्ति की जा सके।

जेएनएनयूआरएम योजना के तहत तहत दूसरे फेज में मेसर्स रैमकी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद को 315 करोड़ रुपये के कार्य दिए गए थे। इसमें वाटर ट्रीटमेंट के निर्माण व संचालन का कार्य शामिल था।

इस मामले में संसद की लोक लेखा समिति के आदेश पर नगर विकास विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने रिपोर्ट भेजी थी।

इसके बाद 13 नवंबर 2026 को संसद की उप समिति की बैठक में योजना के निर्माण कार्यों की जांच और अधूरे कार्यों को पूरा कराने के आदेश दिए गए। जलनिगम के मुख्य अभियंता आरके पंकज ने जांच कमेटी बनाई है। इसमें अपर नगर आयुक्त द्वितीय, जलकल महाप्रबंधक और अधिशासी अभियंता, जल निगम को रखा गया है।

इन कार्यों की होनी है जांच

40 ओवर हेड टैंकों को चालू कनरा है। इनकी जांच होनी है जो कमियां होगी उनको दूर किया जाएगा। घरेलू पाइपों की भी अभी जांच नहीं हो पाई है। जलापूर्ति होने पर पता चलेगा कहां पर लीकेज है उसको ठीक किया जाएगा। जोनल पंपिंग स्टेशन, टंकियों और कनेक्शों की भी जांच होनी है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में लगेंगी 4068 करोड़ की दो मेगा यूनिट, अदाणी और श्रेयस ग्रुप की डिस्टिलरी प्रोजेक्ट का होगा शिलान्यास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।