कानपुर में वार्डबॉय बना MBBS डॉक्टर, सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होने से मची सनसनी
कल्याणपुर के एहसास हास्पिटल में एक वार्डबॉय ने खुद को एमबीबीएस चिकित्सक बताकर सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किए, जो ...और पढ़ें

पोस्टर वायरल। जागरण
HighLights
कल्याणपुर के एहसास हास्पिटल में वार्डबॉय ने खुद को एमबीबीएस बताया।
कृष्ण मोहन नामक वार्डबॉय के पोस्टर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए।
अस्पताल संचालक की भूमिका पर सवाल, वार्डबॉय ने गलती स्वीकारी।
संवाद सहयोगी, जागरण, कल्याणपुर, (कानपुर)। कल्याणपुर के एहसास हास्पिटल के वार्डबाय ने खुद को एमबीबीएस चिकित्सक बताकर दो पोस्टर अपने इंटरनेट अकाउंट पर शेयर कर दिए ।शनिवार देर रात पोस्टर इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रचलित हो गए।
कल्याणपुर वर्तमान समय में अस्पतालों की मंडी बन चुका है।यहां एक अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग बंद कराता है तो चार नए अस्पताल खुल जाते है।अस्पताल संचालक और वार्डबाय के तमाम कारनामे भी अक्सर चर्चा का विषय बनते है।
ताजा मामला नए शिवली रोड पर स्थित एहसास हास्पिटल का है जहां पर कार्यरत वार्डबाय कृष्ण मोहन ने खुद को एमबीबीएस चिकित्सक बताकर दो पोस्टर अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिए। जिसमें कृष्णमोहन ने न सिर्फ खुद को एमबीबीएस बताया बल्कि आइसीयू स्पेशलिस्ट बताकर अस्पताल की तमाम खूबियां भी गिनाई है। देखते ही देखते पोस्टर इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया।
यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट की वकील कंचन सिंह ने की खुदकुशी, आत्महत्या से पहले दरोगा पति को की थी वीडियो कॉल
फिलहाल पोस्टर प्रचलित होने के बाद लोगो में चर्चा है कि हास्पिटल संचालक ने अपने फायदे के लिए वार्ड बाय से ये कराया है।वही कृष्ण मोहन ने बताया कि गलती से पोस्टर शेयर हो गया । अस्पताल संचालक योगेंद्र यादव से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।
