विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में 6 महीने से नए घरेलू गैस कनेक्शन पर रोक, आपूर्ति संकट से परेशान हुए उपभोक्ता

Published: Sun, 20 Sep 2026 03:15 AM (IST)

कानपुर में पिछले छह महीनों से नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी नहीं हो रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। अंतर्राष्ट्रीय ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. कानपुर में छह माह से नए घरेलू गैस कनेक्शन बंद हैं।

  2. अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति संकट और युद्ध इसका प्रमुख कारण है।

  3. उपभोक्ता पीएनजी या महंगे व्यावसायिक सिलेंडर ले रहे हैं।

अमन तिवारी, कानपुर। अगर आप नया घरेलू गैस कनेक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है। इंडेन, भारत पेट्रोलियम व एचपी जैसी प्रमुख गैस कंपनियां बीते छह माह से नए घरेलू लिक्वीफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) कनेक्शन जारी नहीं कर पा रही हैं। इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और आपूर्ति संकट को कारण बताया जा रहा है।

इजरायल-अमेरिका व ईरान के बीच युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में पैदा हुए संकट के बाद एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। गैस कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि इस समय देश में बड़ी मात्रा में एलपीजी अमेरिका से मंगाई जा रही है, लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति कम है।

समुद्री मार्ग से गैस पहुंचने में 43 से 52 दिन का समय लग रहा है, जिससे नए कनेक्शन जारी करने पर रोक है। बड़ी संख्या में कनेक्शन के आवेदन लंबित हैं तो कई उपभोक्ता पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के कनेक्शन ले रहे हैं।

हालांकि, भारत पेट्रोलियम ने विकल्प के रूप में 10 किलोग्राम का पारदर्शी गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया है, लेकिन यह व्यावसायिक दरों पर दिया जा रहा है। विकल्प वाले 10 किलो व पांच किलो के पारदर्शी सिलिंडर कोई भी व्यक्ति निकटतम गैस एजेंसी में आधार कार्ड, पहचान पत्र व निर्धारित धनराशि जमा करके ले सकता है।

10 किलो के सिलेंडर के लिए 4450 रुपये व पांच किलो के सिलिंडर के लिए 1600 रुपये दर निर्धारित है। एक बार सिलिंडर लेने के बाद 10 किलो वाला री-फिल कराने पर 1400 रुपये व पांच किलो का 767 रुपये भुगतान करना पड़ रहा, इसलिए लोग परेशान हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी प्रताप सिंह ने बताया कि 10 मार्च से नए कनेक्शन देने पर रोक लगी थी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में हुक्काबार में एक रुपये में एंट्री.... वाट्सएप पर इनविटेशन, छापेमारी में 3 दबोचे