Kanpur Businessman Murder: चाकूओं से गोदे जा रहे थे विनीत, उधर बहू शालू पति संग पार्टी में कर रही थी डांस, सामने आया Video
कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के समय उनकी बहू शालू और बेटे सुब्रत एक लाउंज में नाच ...और पढ़ें
HighLights
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकू से गोदकर हत्या
बहू शालू और बेटे सुब्रत लाउंज में नाच रहे थे
शालू ने हत्यारों को व्हाट्सएप पर गाइड किया
जागरण संवाददाता, कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की जिस रात आरोपित हत्या कर रहे थे। उस वक्त साजिशकर्ता बहू शालू और बेटे सुब्रत कास्मोजिन लाउंज में नाच रहे थे। यही नहीं इस बीच कातिलों ने शालू को वाट्सएप काल, मैसेज और वाइस काल कर पल पल की जानकारी दी। इस दौरान शराब पार्टी भी हुई।
इंदिरा नगर के रतन आर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या वाली रात उनके बेटे-बहू तिलक नगर के कास्मोजिन क्लब एंड लाउंज (रेस्टोरेंट) में जन्मदिन की पार्टी में शामिल थे। बहू शालू हत्यारे विशाल से पल-पल की खबर ले रही थी, जब उसने शालू को फोन पर हत्या करने की जानकारी दी तो वह ऐसे खुश दिखी, जैसे किसी पिंजरे से स्वतंत्र हो गई।
इसके बाद दिवंगत के बेटे-बहू रात भर पार्टी में नाचते रहे। इस दौरान उसने एक युवक से नाचते हुए वीडियो भी बनवाया। वहां शराब पार्टी भी हुई। पुलिस के अनुसार, उसने वारदात के समय खुद के पार्टी में होने की पुष्टि कराने के लिए वीडियो बनवाया है। सुबह करीब चार बजे वह घर पहुंची तो ससुर की हत्या से दुखी होने का नाटक कर रोने लगी।
पुलिस ने कास्मोजिन के सीसी कैमरे जांचे तो पता चला कि डीवीआर तो है, लेकिन उसमें वीडियो स्टोरेज नहीं है। कैमरों का एक्सेस संचालक व मैनेजर के पास मोबाइल पर रहता है। पुलिस अब वारदात में दिवंगत के बेटे की संलिप्तता को लेकर भी जांच कर रही है। वहीं, कास्मोजिन में पूरी रात तक शराब पिलाई जाने और कैमरों की फुटेज-वीडियो स्टोरेज न होने की जांच भी की जा रही है।
इंदिरा नगर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने वाले दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की शनिवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से हत्यारोपित रेलबाजार के नूनिया मोहाल निवासी पुराने नौकर विशाल गौतम व हरबंश मोहाल के मथुरी मोहाल के राजकिशोर को रविवार शाम को ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विशाल ने बताया कि उसने दिवंगत कारोबारी की बहू शालू के कहने पर हत्या की थी। शालू मूलरूप से लखनऊ के ठाकुरगंज की रहने वाली है। इसके बाद पुलिस ने शालू और उसके पति, अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्डों के इंचार्ज के बयान लिए। पुलिस ने शालू, उसके पति सुब्रत और विशाल के मोबाइल फोन की काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) निकलवाई, जिनके आधार पर शालू को गिरफ्तार कर दोनों हत्यारोपितों के साथ उसे भी जेल भेजा गया।
शालू ने घटना तो नहीं स्वीकार की, उसने सिर्फ इतना बताया कि उसके करोड़पति ससुर बहुत पांबदी लगाकर रखते थे। पति को 35 हजार वेतन व उसे 10 हजार रुपये घर के खर्च देकर उसका हिसाब रखते थे। दिवंगत का बेटा सुब्रत चुप्पी साधे हुए है, वहीं पुलिस ने वारदात में उसकी संलिप्तता की जांच शुरू की।
मंगलवार को कल्याणपुर थाना पुलिस तिलक नगर स्थित कास्मोजिन लाउंज गई। वहां कैमरों की डीवीआर मिली, पर वीडियो-फुटेज उसमें स्टोर नहीं होते थे, बल्कि मोबाइल पर एक्सेस रहता था। पुलिस डीवीआर अपने साथ ले गई।
बहू खुश और बेटा घबराया दिखा
प्रचलित वीडियो में तुम तो धोखेबाज हो, वादा कर भूल जाते हो...गाने पर शालू सुब्रत का हाथ पकड़कर नाचते हुए दिखी, लेकिन उस समय सुब्रत घबराया हुआ दिख रहा था। माना जा रहा है कि शालू को जब हत्या होने की खबर मिली तो उसने सुब्रत के कान ये बात बता दी, जिसके बाद वह घबराया गया था।
पार्टी के वीडियो देखे हैं। उसमें आरोपित शालू और उसका पति नाचते हुए दिख रहे हैं। पार्टी में कैमरे की फुटेज-वीडियो स्टोरेज करने वाला डीवीआर काम नहीं कर रहा था। जांच कराई जा रही है।
- एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम
यह भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड में एक और राजफाश, सबसे पहले विनीत मिनोचा को सड़क हादसे में मारने की थी साजिश
यह भी पढ़ें- कानपुर के करोड़पति विनीत मिनोचा हत्याकांड: बहू, बेटा, नौकर और 15 चाकू के वार... होश उड़ाने वाली साजिश की 5 बड़ी बातें
