विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: जेल में बंद कारोबारी की बहू शालू का मोबाइल मिला एक्टिव, एक सीज ये दूसरा कहां है?

Published: Sun, 13 Sep 2026 12:19 AM (IST)

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में आरोपित बहू शालू का मोबाइल सक्रिय मिलने पर अधिवक्ता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आरोपित बहू शालू का मोबाइल सक्रिय होने से जांच पर सवाल

  2. पुलिस ने कहा, दूसरा मोबाइल होगा, उसे भी किया जाएगा सीज

  3. मिनोचा परिवार में रिश्तों की कड़वाहट भी आई सामने

जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Vineet Minocha Murder Case: रतन आर्बिट अपार्टमेंट में पांच सितंबर की रात दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश रचने की आरोपित बहू का एक मोबाइल सक्रिय मिलने पर अधिवक्ता ने पुलिस की विवेचना पर सवाल उठा दिए। उन्होंने शनिवार को अपना एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि शालू का मोबाइल फोन सक्रिय है। इससे विवेचना प्रभावित होने की बात कही।

पुलिस का कहना है कि शालू का दूसरा कोई मोबाइल फोन होगा। एक फोन जो उसने दिखाया था। उसे सीज किया गया था। अगर दूसरा मोबाइल फोन है तो उसे भी सीज कर फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

Vineet Minocha Murder Case


रतन आर्बिट अपार्टमेंट के भूतल के फ्लैट में रहने वाले दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में उनकी बहू शालू, हत्यारोपित पूर्व नौकर विशाल गौतम व साथी राजकिशोर को पुलिस ने सोमवार को जेल भेजा था। हत्याकांड की साजिशकर्ता शालू को बताया गया, हालांकि इस हत्याकांड के राजदार शालू के पति सुब्रत बताए गए, लेकिन उसके खिलाफ पुलिस को ऐसे साक्ष्य नहीं मिले, जिससे उसकी गिरफ्तारी की जा सके। फिलहाल, शालू का एक, सुब्रत के तीन, हत्यारोपितों के अलग-अलग मोबाइल फोन जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए।

मामले में शनिवार को अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने अपना एक वीडियो प्रचलित किया। उसके जरिए उन्होंने कहा कि हत्याकांड से जुड़े नए तथ्य सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने शालू का मोबाइल फोन सक्रिय होने की बात कही। कहा कि शालू का मोबाइल शनिवार की दोपहर तक सक्रिय था। अगर शालू का मोबाइल पुलिस के पास है तो पुलिस ने ऐसी कोई फर्द बनाई नहीं है।

Kanpur Businessman Murder

अगर पुलिस के पास होने के बाद मोबाइल सक्रिय है तो उससे जांच की दिशा पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस के पास शालू का मोबाइल नहीं है, किसी तीसरे व्यक्ति के पास है तो जो चैट आ रही हैं, वीडियो और मोबाइल पर अन्य प्रकार की चीजें आ रही हैं। इससे जांच की दिशा और एक कहानी गढ़ने का काम किया जा रहा है। इससे विवेचना पर असर पड़ रहा है।

मामले में विवेचक को जानकारी दी गई है। विवेचक को यह भी बताया गया है कि सुब्रत बैंक गए थे। शायद उन्होंने अपनी दुकान भी खोली थी। खैर यह उनका निजी मामला है, लेकिन यह संज्ञान में लाकर इसे विवेचना में शामिल किया जाना जरूरी है। हालांकि कुछ और तथ्य प्रकाश में आए हैं, जिसका एक दो दिनों में राजफाश किया जाएगा। इसको लेकर अधिवक्ता ने विवेचक और कानपुर पुलिस से सतर्क और निष्पक्ष विवेचना करने की मांग की है, जिससे कोई निर्दोष न फंस न जाए।

डीसीपी पश्विम एसएकम कासिम आबिदी ने बताया कि शालू का एक ही मोबाइल सीज किया गया है। अगर उसका दूसरा मोबाइल है तो उसे लेकर भी सीज कर कार्रवाई की जाएगी। हो सकता है कि उसका फोन घर पर कहीं रखा हो और उसे परिवार का ही कोई चला रहा हो। हत्याकांड में तीनों आरोपितों के जेल में बयान लेने के लिए सोमवार को विवेचक कोर्ट में प्रार्थना पत्र देने लाएगा। इसके बाद आगे कर प्रक्रिया की जाएगी।

रिश्तों में दिखाई दी दूरियां व खटास

दिवंगत दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के बाद पारिवारिक रिश्तों में खटास के कई पहलू दिखाई दिए हैं। परिवार विघटन की कई चीजें अब सामने आ रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार में कोई किसी से खुश नहीं था और सभी बस मतलब से रिश्ता रखे थे।। करोड़पति परिवार के बाद भी विनीत मिनोचा की पत्नी पुनीता मिनोचा परिवार से अलग गाजियाबाद में रहकर मैरिज काउंसलर थीं। घर के भीतर सीसी कैमरे लगवाने से शालू ससुर के नाराज थी। बेटा सुब्रत दिवंगत पिता के कर्मचारियों की तरह वाले व्यवहार से पिता से परेशान था। विनीत की मां चंचल भी किसी कारणवश ही छोटे बेटे के पास नवाबगंज रहने चली गई थी। वही, हत्याकांड में आरोपित शालू से जेल में पति सुब्रत ने मुलाकात भी जरूरी नहीं समझी। ऐसे में रिश्तों में भी कही न कही कुछ खटास जरूर थी।

यह भी पढ़ें- Kanpur Businessman Murder Case: बेटे सुब्रत की चुप्पी से पुलिस लाचार, सिर्फ बहू शालू और दो नौकर पर ही कानूनी फंदा

यह भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड में एक और राजफाश, सबसे पहले विनीत मिनोचा को सड़क हादसे में मारने की थी साजिश

यह भी पढ़ें- कानपुर के करोड़पति विनीत मिनोचा हत्याकांड: बहू, बेटा, नौकर और 15 चाकू के वार... होश उड़ाने वाली साजिश की 5 बड़ी बातें

यह भी पढ़ें- Vineet Minocha Murder: 4 CC कैमरे क्यों लगवाए थे कारोबारी ने? बेटे-बहू की बताई कहानी निकली झूठी, बढ़ सकते हत्याकांड के किरदार

यह भी पढ़ें- जानें कौन थे कानपुर के विनीत मिनोचा? करोड़ों कारोबार का साम्राज्य... उसूलों से हर कारोबारी वाकिफ, उसे अपनों ने ही मरवा डाला

यह भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड: CCTV की निगरानी में कैद थी बहू, मनपसंद कपड़ों तक पर रोक... सुपारी देकर नौकर से ससुर को मरवा डाला