विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटियों पर जान छिड़कता था, फिर क्यों ले ली उनकी जान? रुला देगी कानपुर की जुड़वा बच्चियों के हत्याकांड की ये कहानी

Published: Mon, 20 Apr 2026 09:50 PM (IST)

कानपुर के किदवई नगर में एक पिता ने अपनी जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

बेटियों के साथ शशिरंजन। स्वजन

बेटियों के साथ शशिरंजन। स्वजन

HighLights

  1. किदवई नगर स्थित तिमूर्ति आपार्टमेंट में जुड़वा बेटियों के हत्याकांड का मामला

  2. पत्नी बोली- जैसे मेरी बेटियों को मारा, वैसी ही पति को सरकार दे सजा

  3. पत्नी ने चंडीगढ़ निवासी एक महिला से संबंध पर जताई आशंका

  4. बेटियों को सिनेमा दिखाने वादा , फिर कुछ घंटे बाद ही कर दी हत्या

  5. हत्यारोपित पिता बेटियों पर छिड़कता था जान, पर बेटे से रखता था दूरी

जागरण संवाददाता, कानपुर। यूपी के कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या ने सबको झकझोर दिया। जो पिता बेटियों पर जान छिड़कता था, सबसे ज्यादा प्यार करता था वही उनका हत्यारा बन बैठा। आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्यार करने वाले पिता ने बेटियों को दर्दनाक मौत दी? जानिए इस दिल दहला देने वाले केस की पूरी कहानी।

नौबस्ता के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ती फेज -2 अपार्टमेंट में रहने वाला निर्दयी पिता भले ही सलाखों के पीछे हो लेकिन उसकी खामोशी कई सवाल खड़े कर रही हैं। उसने शनिवार रात को अपनी 11 वर्षीय दो जुड़वा बेटियों की बारी - बारी से गला घोंटने के बाद सांस की नली में चापड़ रखकर हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। फिर खुद ही खून से सने हाथों से पुलिस को घटना की सूचना दी थी। मामले में आरोपित को जेल भेजा गया है।

Kanpur Twin Daughters Murder 2

रिद्धि और सिद्धि की फाइल फोटो। स्वजन

बेटियों को हिंदू कब्रिस्तान में किया गया दफन

दोनों बेटियों के शव नजीराबाद थाने के सामने स्थित हिंदू कब्रिस्तान में दफनाए गए। अंतिम संस्कार मां रेशमा उनकी बुआ की बेटी के अलावा आरोपित के आफिस के दो लोगों ने किया था। वहीं, अपनी दो बेटियों की निर्दयता से हत्या के बाद पत्नी ने सरकार से पति के लिए उसी तरह की सजा की मांग की है। वहीं, इस दोहरे हत्याकांड की कोई ठोस वजह साफ नहीं हो सकी।

Kanpur Twin Murder Mystery 1

हत्यारोपित पिता शशिरंजन, रिद्धि और सिद्धि और उनकी मां रेशमा।


जानें परिवार के बारे में

मूल रूप से बिहार के गया निवासी शशि रंजन मिश्रा चंडीगढ़ की एक कंपनी में एमआर थे। फिर बाद में उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया। उनके अशोक नगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली मूल रूप से बंगाल की सिलीगुड़ी के कोलिंगो निवासी रेशमा छेत्री से प्रेम संबंध हो गए। इसपर दोनों ने वर्ष 2014 ने मंदिर प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद ही शशि ने रेशमा की ब्यूटी पार्लर से जाब छुड़वा दी थी।


बिहार में हुई थीं बेटियां

रेशमा ने बताया शादी के बाद वह बिहार के पूणिया में वह सरकारी विभाग में कार्यरत अपने ससुर के साथ रहने लगे। वहीं, पर हमारे जुड़वां बेटियां हुईं। जिनके नाम रिद्धि सिद्धि रखा गया। फिर वह कानपुर में गोविंद नगर में किराए पर रहे। करीब सात - आठ साल से इस अपार्टमेंट में किराए पर रह रहे हैं। बताया कि परिवार में किसी तरह की आर्थिक तंगी नहीं थी। वह चंड़ीगढ़ से फोन पर ही आर्डर अपनी दवाइयों के आर्डर मंगवा लेते थे।

Kanpur Twin Daughters Murder 1

रिद्धि और सिद्धि की फाइल फोटो। स्वजन


बेटियों को स्कूल छोड़ने से लेकर पैरेंट्स मीटिंग तक अटैंड करता

अपनी जुड़वा बेटियों के हत्यारा शशि रंजन मिश्रा अपनी दोनों बेटी रिद्धि और सिद्धि पर जान छिड़कता था, यहां तक कि उन्हें स्कूल भी छोड़ने के अलावा पैरेंट्स मीटिंग में भी जाता था। वहीं, बेटे से उसे कोई मतलब नहीं था। उसकी पैरेंट्स मीटिंग में रेशमा जाती थीं।

19KNC_28_19042026_505.JPG

हत्यारोपित पिता शशि रंजन। स्वजन


बेटियों को सिनेमा दिखाने वादा , फिर कुछ घंटे बाद ही कर दी हत्या

जुड़वां बेटियों के हत्यकांड के कुछ घंटे पहले ही शनिवार रात को टीवी देख रहीं थीं। इसपर शशि रंजन ने उन्हें डांटकर जल्दी सोने को कहा था। इसपर बेटियों ने कुछ देर और टीवी देखनी की जिद की थी। इसपर दोनों को मंगलवार को टाकीज में पिक्चर दिखाने को कहा। जिसपर बेटियों के चेहरे खुशी से खिल गए थे। पर, शशि के अलावा किसी को नहीं पता था। कि कुछ घंटों बाद ही टाकीज के बजाए उन्हें पोस्टमार्टम हाउस जाना था।


पत्नी ने चंडीगढ़ की किसी महिला से संबंध का लगाया आरोप

पत्नी रेशमा के अनुसार वह अक्सर 15 -15 दिनों के लिए चंडीगढ़ में चले जाते थे। घर पर होने के दौरान वह रात को कमरा बंद कर रात रात भर फोन पर बात करते थे। अपना फोन भी नहीं देखने देते थे। जबकि मेरा फोन चेक करते रहते थे। शशि रंजन के घर पर आठ कैमरे लगे हैं। जिससे वह अपने फोन पर भी निगरानी करता था। वहीं, रेशमा के पास चार कैमरों के देखने की व्यवस्था थी। अंदर लगे कैमरों में चिप होने की बात कही जा रही है। वहीं, वह पत्नी समेत बेटियों की सभी जरूरतें पूरी करता, पर बिल्डिंग में किसी से मतलब नहीं रखने देता था। इसके अलावा समाज से दूर रखता था। उसे रेशमा के चरित्र पर भी शक था।

19KNC_25_19042026_505.JPG

पुलिस को बयान देती बच्चियों की मां रेशमा। जागरण


मायके जाने के विवाद पर किया था चाकू से हमला

बताया कि वह मायके नहीं जाने देते थे। कुछ माह पहले मेरे मायके जाने के बात पर विवाद हुआ था। इसपर शशि ने उनके हाथ पर चाकू से हमला किया था। इसके बाद वह अपने मायके चलीं गईं थीं।

Kanpur Twin Daughters Murder 3

बच्चे के साथ रेशमा। जागरण

हत्यारे के भाई ने किया किनारा, फोन उठाना किया बंद

अपनी जुड़वां बेटियों के हत्यारे शशि रंजन मिश्रा के स्वजनों ने भी घटना के बाद उससे मुंह फेर लिया है। पत्नी रेशमा ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने बिहार के गया निवासी राजीव को घटना की जानकारी दी। तो उन्होंने आने से इनकार कर दिया। कहा कि उनसे कोई लेना - देना नहीं है। इसके बाद उन्होंने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। रेशमा के अनुसार उनके पति नशे की गोलियों के अलावा शराब के लती है, कुछ साल उनके पिता इस फ्लैट में आए थे। तो शशि का रवैया देखकर विरोध किया था। इसपर शशि ने उनसे भी अभद्र व्यवहार किया था। इसके बाद वह नाराज होकर चले गए थे। इसके बाद से वह नहीं वापस लौटे।


रेशमा को मायके पक्ष से सहारा , दो दिन नहीं मिली फ्लाइट

रेशमा ने बताया कि घटना की जानकारी पर सिलीगुड़ी निवासी उनके भाई बल बहादुर और भाभी वाम ने यहां आने की तैयारी बनाई। पर, उन्हें दो दिन बाद फ्लाइट मिली है, सोमवार दोपहर को वह दिल्ली पहुंच चुके थे। रात तक शहर में आने का अनुमान है। बताया कि उनका शहर में कोई नहीं है।

 

क्या बोले थाना प्रभारी

मामले में थाना प्रभारी नौबस्ता बहादुर सिंह का कहना है कि शशि रंजन के कैमरे में सीसी कैमरा लगा है, जिसकी रिकार्डिंग उसके मोबाइल पर थी। लेकिन , उसका पासवर्ड नहीं मिला पा रहा है। जो फुटेज देखे गए हैं, उसमें आता जाता दिख रहा है। वहीं, पूछताछ में उनके बेटियों के हत्या के बाद आत्महत्या का प्लान बनाया था। लेकिन वह दोनों बेटियों को मारने के बाद बहुत घबरा गया था। इसलिए कदम नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें- Kanpur Double Murder: कातिल पिता की दरिंदगी, जुड़वा बेटियों को तड़पा कर मार डाला, रूह कंपा देगी पूरी कहानी

यह भी पढ़ें- Kanpur Twins Murder Case: "पहले रिद्धि, फिर सिद्धि..." जुड़वा बेटियों के कातिल पिता ने बताई हत्या की ऐसी वजह, पुलिस भी हैरान

यह भी पढ़ें- Kanpur Twin Murder:'पति से लगता था डर... पत्नी ने निगरानी के लिए लगवाए थे 6 कैमरे, कातिल पति ने वारदात से पहले ऐसे दिया चकमा