कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन, कंपनी बाग चौराहे से रावतपुर तिराहे तक 1 Dec से सभी वाहनों की No-Entry
जलकल विभाग के मरम्मत कार्य के कारण कानपुर में कंपनी बाग चौराहे से रावतपुर तिराहे तक 1 दिसंबर से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने भारी वाहनों और रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं, जिससे असुविधा से बचा जा सके।

HighLights
जलकल विभाग के कार्य से मार्ग बंद रहेगा।
कंपनी बाग-रावतपुर तिराहे के बीच प्रतिबंध लागू।
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कंपनी बाग चौराहे से रावतपुर तिराहे के बीच जलकल विभाग की ओर से गहरी खोदाई और मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते एक दिसंबर से कार्य समाप्त होने तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात पुलिस ने इसके लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। डीसीपी यातायात अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि असुविधा से बचने के लिये ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9305104340, ग्रीन कारिडोर सेल 9454402413 और ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9305104387 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस तरह रहेगा डायवर्जन
- गंगा बैराज से आने वाले भारी वाहन,रोडवेज बस जिन्हें कर्बला,मैनावती मार्ग,कंपनी बाग होते हुए जाना है। ऐसे भारी वाहन गंगा बैराज बोट क्लब तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को यश कोठारी चौराहा सिंहपुर से बिठूर तिराहा और गुरुदेव चौराहा होते हुए जाना होगा।
- रावतपुर तिराहे से कंपनी चौराहे की ओर आने और जाने वाले सभी वाहन गुरुदेव चौराहा और कर्बला चौराहे होते हुए जा सकेंगे।