विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Jam: भाजपा की पदयात्रा से थम गया कानपुर, त्योहार में जाम से बेहाल रहे लोग; गलियों में भी नहीं मिली राहत

Published: Wed, 04 Nov 2026 03:19 PM (IST)

कानपुर में बुधवार को भाजपा की पदयात्रा, रूट डायवर्जन और त्योहार की भीड़ के कारण भीषण जाम लग गया। प्रमुख ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा पदयात्रा और रूट डायवर्जन से कानपुर में जाम

  2. त्योहार की भीड़ से प्रमुख मार्गों पर घंटों फंसे वाहन

  3. एंबुलेंस भी जाम में फंसी, पुलिस व्यवस्था चरमराई

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में बुधवार को जाम ने हर किसी को बेहाल कर दिया। एक तरफ रूट डायवर्जन तो दूसरी तरफ भाजपा की पदयात्रा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ी भीड़ के बीच प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम से बचने के लिए लोगों ने गलियों का रास्ता पकड़ा, लेकिन वहां भी राहत नहीं मिली। राहगीर और खरीदार घंटों परेशान रहे।

शहर में हर तरफ जाम तो पहले ही लग रहा है लेकिन भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा और अधिक मुसीबत खड़ी कर दी है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन घोषित किया है, लेकिन वाहनों के अधिक दबाव के कारण पुलिस की योजना काम नहीं आई।

एलएलआर अस्पताल से चुन्नीगंज तक मार्ग की दोनों लेने पूरी तरह से वाहनों से जाम है। हालांकि, चौराहे तिराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है, लेकिन फिर भी यातायात को सामान करने में पसीने छूट रहे हैं। यातायात का दबाव अधिक होने से वाहन रेंग रहे हैं। साइलेंसर से निकलने वाला धुआं प्रदूषण को भी बढ़ा रहा है।

चुन्नीगंज से गोल चौराहा मार्ग पर जाम अधिक होने के कारण बाइक और कार सवार लोग दाएं बाएं विभिन्न मोहल्ले की गलियों से होकर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। इस जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी हैं, सायरन बजाने के बाद भी उनका रास्ता नहीं मिल पा रहा है। वही, बकरमंडी तिराहे से लेकर जरीब चौकी तक भीषण जाम है, पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो रहा है।

परेड चौराहे पर वाहनों का भीषण दबाव है। चारों तरफ जाम ही जाम है। ट्रैफिक दरोगा वजूद खान और उनकी टीम यातायात को संभालने में असफल साबित हो रही है। दरोगा ने परेड चौराहे पर स्टाफ कम लगाए जाने की बात कही है। केवल एक कांस्टेबल, दो गार्ड के सहारे नवीन मार्केट के यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि यहां पांच पुलिसकर्मी लगते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।