विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में दर्दनाक हादसा, गंदे पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत

Published: Mon, 16 Mar 2026 06:39 PM (IST)

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के मढ़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। डेढ़ साल की मासूम अनुष्का खेलते समय घर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. तीन साल पहले हुई थी शादी, डेढ़ साल की थी बेटी

  2. अनुष्का खेलते समय घर के बाहर नाली के पानी के गड्ढे में गिरी

संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ा गांव में पानी के गड्ढे में डूबकर डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। गांव निवासी अजय संखवार की तीन साल पहले अनामिका से शादी हुई थी। दोनों के एक बेटी डेढ़ साल की अनुष्का थी।

सोमवार को अनुष्का खेलते समय घर के बाहर नाली के पानी के गड्ढे में गिर गई। काफी देर तक उसके न मिलने पर घरवालों ने खोजना शुरू किया। इसके बाद वह गड्ढे में उतराती मिली। आनन-फानन में उसे घाटमपुर सीएचसी लाया गया। यहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन इसके बाद शव लेकर गांव चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

फतेहपुर में बच्चों के साथ खेल रहे छह वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत

क्षेत्र के भुरुही गांव में बच्चों के साथ नदी किनारे खेल रहे छह वर्षीय मासूम अंश पैर फिसलने से नदी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। भुरुही गांव में आबादी के नजदीक से ही ससुर खदेरी नदी गुजरी है। दोपहर में छह वर्षीय अंश पुत्र सोनू पाल कई बच्चों के साथ दरवाजे पर खेल रहा था। मां नीलू देवी, घर के अंदर कामकाज में व्यस्त रहीं। सभी बच्चे खेलते हुए ससुर खदेरी नदी के किनारे पहुंच गए।

छह वर्षीय अंश, खड़े होकर बच्चों को देख रहा था। तभी उसका पैर फिसल जाने से वह नदी में गिर गया। बच्चों का शोर सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण नदी की ओर भागे। गहरे पानी में डूब चुके, मासूम को ग्रामीणों ने बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया। जहां चिकित्सीय टीम ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। दिवंगत की मां व तीन वर्षीय भाई प्रियांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में बेंगलूरु में रहते हैं। पुलिस ने उन्हें घटना के बारे में सूचित किया है। एसो विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स के साथ गए थे। घटना की जांच की जा रही है।