विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में काली थार ने बरपाया कहर, स्कूटी सवार को रौंदा, दो युवतियां उतरकर दूसरी कार से भागीं

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:44 PM (IST)

कानपुर के कल्याणपुर में एक अनियंत्रित थार ने स्कूटर सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अनियंत्रित थार ने स्कूटर सवार युवक को रौंदा।

  2. हादसे के बाद दो युवतियां मौके से भागीं।

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (कानपुर)। कल्याणपुर के आवास विकास तीन में अनियंत्रित थार ने स्कूटर सवार युवक को रौंद दिया। करीब 20 मीटर तक स्कूटर सवार को स्कूटर समेत थार घसीटती हुए एक मकान के बाहर बनी ग्रीन से टकरा कर रुक गई। हादसे के बाद थार में सवार दो युवतियां मौके से दूसरी कार में बैठ कर भाग निकली।

थार के आगे की तरफ किसान यूनियन और पीछे कृष्णा ग्रुप लिखा हुआ है। मौके पर दो हेलमेट मिले हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए और शव को मोर्चरी भेजा है।थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि थार को कब्जे में लेकर जांच कराई जा रही है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।