विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में लोगों ने बनती सड़क का काम रुकवाया, सीसी रोड की मोटाई कम रखने का लगाया आरोप

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:47 PM (IST)

कानपुर के चंदेल चौराहा काकादेव में मानक से कम मोटाई की सीसी रोड बनाए जाने पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर काम रुकवा दिया।

नगर निगम के सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर कार्य को मानक के अनुरूप कराने का निर्देश दिया

नगर निगम के सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर कार्य को मानक के अनुरूप कराने का निर्देश दिया

HighLights

  1. काकादेव में सीसी रोड की मोटाई कम होने पर विरोध।

  2. क्षेत्रीय लोगों ने निर्माण कार्य को रुकवाया।

  3. नगर निगम ने कंपनी को नोटिस देकर मानक का निर्देश दिया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। चंदेल चौराहा काकादेव में सीसी रोड की मोटाई कम होने से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया और काम रुकवा दिया। आरोप लगाया कि चार इंच की मोटाई की जगह दो से तीन इंच ही पड़ रही है।

नगर निगम के जोन छह के सहायक अभियंता तोताराम के मौके पर पहुंचे और मानक के अनुरूप कार्य कराने को कहा। कार्य कर रही खुशी इंटरप्राइजेज कंपनी को नोटिस दी गई।

चंदेल चौराहा काकादेव के पास करीब पांच लाख रुपये से 70 मीटर सीसी रोड डाली जा रही है। धर्मवीर सिंह राठौर समेत लोगों ने बताया कि ढलाई की मोटाई कम हो रही थी। ऐसे ही पड़ोस की एक गली में बनी सीसी रोड चार माह में उखड़ गई। पार्षद पवन पांडेय ने बताया कि कुछ लोग विरोध कर रहे थे कि सीमेंट कम पड़ रहा है और मोटाई कम है।

अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि कंपनी को नोटिस दी है और अभियंता व जनता की निगरानी में काम हो गया है।

यह भी पढ़ें- कानपुर सेंट्रल में जगह मिलने से गंगाघाट स्टेशन पर 34 मिनट खड़ी रही वंदेभारत, झांसी इंटरसिटी व चित्रकूट एक्सप्रेस भी फंसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।