कानपुर में सर्राफ कारोबारी के कारखाने से 18 किलो चांदी चोरी का राजफाश, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 15 किलो का बना दिया था पाउडर
कानपुर में सर्राफ नितिन टोपे के कारखाने से 18 किलो चांदी चोरी मामले में विकास यादव और उसके पिता बसंत ...और पढ़ें

HighLights
कानपुर में 18 किलो चांदी चोरी का मामला सुलझा
पिता-पुत्र विकास यादव और बसंत लाल गिरफ्तार हुए
चोरी की 15.140 किलो चांदी का पाउडर बरामद किया गया
जागरण संवाददाता, कानपुर। संजय गांधी नगर निवासी सर्राफ नितिन टोपे के पोखरपुर स्थित कारखाने से 18 किलो चांदी चोरी के मामले में अमेठी के मोहनगंज के पूरे अजिया निवासी विकास यादव और उसके पिता बसंत लाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की निशानदेही से 15.140 किलो चांदी का पाउडर बरामद हुआ।
विकास नितिन के कारखाने के पास गुड्डू बाबू के चांदी प्रोसेसिंग कारखाने में काम करता था। विकास की दादी को कैंसर है। उसने बताया कि उनके इलाज कराने में कर्जदार हो गया था। इसलिए उसने पिता संग चोरी की और अमेठी के शंकरगंज बाजार निवासी शिवपाल के जरिये बेचने की फिराक में था। तभी पकड़ा गया। शिवपाल चांदी का पाउडर गलाने वाले से मिलवाने जा रहा था।
