शर्मनाक! कानपुरमें पीजी की छात्रा का नहाते समय बनाया आपत्तिजनक वीडियो, अब पूरे परिवार को बदनाम करने की दे रहा धमकी
कानपुर में एक पॉलिटेक्निक छात्रा का नहाते समय पड़ोसी ने वीडियो बना लिया। शिकायत करने पर आरोपी परिवार ने वीडियो ...और पढ़ें

HighLights
पड़ोसी ने छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाया
शिकायत पर आरोपी परिवार ने धमकी दी
पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद FIR दर्ज
जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में नहाते समय पालिटेक्निक छात्रा का पड़ोसी युवक द्वारा बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है, आरोप है कि घर पर शिकायत करने के दौरान आरोपित समेत उसके स्वजन वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के अनुसार स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से फरियाद की थी।
चकेरी के शिवकटरा निवासी पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह राजकीय पालिटेक्निक की पीजी डिप्लोमा अंतिम वर्ष की छात्रा है। बीती 1 मई की सुबह करीब छह बजे उसका नहाते समय आरोपित पड़ोसी रितिक ने उसका वीडियो बना रहा था। जिसपर पर उसकी नजर पड़ गई। जिसके शोर मचाने आरोपित वहां से भाग निकला।
पीड़िता ने बताया कि बाद में जब वह अपने स्वजन को लेकर शिकायत लेकर आरोपित के घर पर पहुंची। तो रितिक की मां नीलम, पिता संतोष अपने बेटे का पक्ष लेने लगे। साथ ही उल्टे मेरे माता - पिता को ही धमकी देने लगे। उन्होंने कहा कि वह पुलिस चौकी में दी गई शिकायत वापस ले लें। फिर धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारा नहाने का वीडियो बना है, अगर बात नहीं मानी, तो उसे इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर तुम्हें परिवार समेत बदनाम कर देंगे।
छात्रा ने बताया कि मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस चौकी कृष्णा नगर में की। पर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसपर वह पुलिस कमिश्रनर के पास पहुंची। मामले में चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
वीडियो प्रचलित करने की धमकी से बिगड़ा मानसिक संतुलन
पीड़िता छात्रा ने तहरीर में बताया कि वह अपने भविष्य को लेकर परेशान है, आरोपितों की धमकी से उसका पढ़ाई पर ध्यान नहीं जा रहा है। जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही मानसिक संतुलन भी बिगड़ रहा है। कि कहीं वह उसका वीडियो प्रचलित न कर दें।
