Kanpur OPD 20 Nov: उन्नाव समेत कई जिलों के अस्पतालों का ओपीडी शेड्यूल, देखें डॉक्टरों के नाम, विभाग और समय
कानपुर समेत कई जिलों के अस्पतालों में 20 नवंबर के लिए ओपीडी डॉक्टरों की सूची और समय सारिणी जारी की गई है। इसमें विभिन्न विभागों के डॉक्टरों के नाम और उनकी उपलब्धता की जानकारी दी गई है ताकि मरीज अस्पताल जाने से पहले देख सकें।

HighLights
कानपुर और आसपास के जिलों की ओपीडी जानकारी।
विभिन्न विभागों के डॉक्टरों के नाम और समय।
अस्पताल जाने से पहले उपलब्धता की जांच करें।
जागरण टीम, कानपुर। OPD 20 Nov: शुक्रवार को अस्पताल जाने से पहले ओपीडी में डॉक्टरों की उपलब्धता और समय की जानकारी जरूर देख लें। कानपुर नगर के एलएलआर अस्पताल, जीएसवीएसएस पीजीआइ, उर्सुला अस्पताल, हृदय रोग संस्थान और कांशीराम चिकित्सालय समेत कई प्रमुख अस्पतालों में अलग-अलग विभागों के डॉक्टरों की सूची जारी की गई है।
इसके अलावा फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, कानपुर देहात, बांदा, उरई, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, उन्नाव और चित्रकूट के अस्पतालों की ओपीडी से जुड़ी जानकारी भी यहां दी गई है। सूची में मेडिसिन, हड्डी रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग, दंत रोग, सर्जरी, स्त्री रोग, नाक-कान-गला और अन्य विभागों के डॉक्टरों के नाम शामिल हैं।