विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Metro: बर्रा-8 से नौबस्ता लाइन को मिली हरी झंडी, 6 नए कॉरिडोर्स भी तय; उन्नाव और ट्रांस गंगा सिटी तक दौड़ेगी मेट्रो

Published: Wed, 17 Jun 2026 12:56 AM (IST)

राज्य सरकार ने बर्रा-आठ से नौबस्ता मेट्रो रूट को हरी झंडी दे दी है, साथ ही शहर में 150 किमी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बर्रा-आठ से नौबस्ता मेट्रो रूट को राज्य सरकार की हरी झंडी।

  2. शहर में 150 किमी मेट्रो जाल के लिए छह नए कॉरिडोर।

  3. यूपीएमआरसी ने मेट्रो विस्तार की भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेट्रो के विस्तार को सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब बर्रा-आठ से नौबस्ता के साथ-साथ उन्नाव, पनकी और चकेरी तक मेट्रो ले जाने की तैयारी है।  

बर्रा-आठ से नौबस्ता तक के मेट्रो रूट को राज्य सरकार ने हरी झंडी दी है। इसी के साथ ही छह अन्य रूटों पर केडीए ने तैयारी शुरू कर दी है। रूटों को चिहि्नत किया जा चुका है। उनका प्रारंभिक सर्वे भी हो गया है। पूरे शहर में 150 किमी तक मेट्रो रेल का जाल बिछाने पर जोर दिया जा रहा है।

उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्र ने बताया कि शहर की बढ़ती जनसंख्या, यातायात दबाव और भविष्य की परिवहन जरूरतों को देख उन लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर मेट्रो रेल परियोजना के आगामी विस्तार की रूपरेखा बनाई है। शहर के लिए तैयार की जा रही काम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी)
की प्रारंभिक रिपोर्ट राइट्स लिमिटेड ने तैयार की है।

इसके अनुसार, शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत, सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की व्यापक संभावनाएं हैं। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आगामी चरणों में कुल सात संभावित मेट्रो कारिडोर प्रस्तावित हैं। इनकी कुल लंबाई 83.658 किमी है। इनमें 59.648 किमी एलिवेटेड व 24.01 किमी अंडरग्राउंड सेक्शन शामिल हैं।

ये प्रस्तावित हैं मेट्रो कारिडोर

प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर लंबाई निर्माण प्रकार
नौबस्ता से बर्रा-8 (लूप लाइन) 8.078 किमी पूरा एलिवेटेड
उन्नाव से गुमटी नंबर-5 होते हुए नमक फैक्ट्री चौराहा 35.81 किमी 26.4 किमी एलिवेटेड एवं 9.41 किमी अंडरग्राउंड
नौबस्ता से चकेरी 14.6 किमी पूरा अंडरग्राउंड
कृषि विश्वविद्यालय से ख्योरा कटरी 4.39 किमी एलिवेटेड
नमक फैक्ट्री से पनकी एक्सटेंशन 6 किमी एलिवेटेड
ख्योरा कटरी से ट्रांस गंगा ब्रांच लाइन 9 किमी एलिवेटेड
नौबस्ता से रमईपुर 5.78 किमी एलिवेटेड

 

यह भी पढ़ें- मैरिज ब्यूरो की आड़ में करोड़ों की ठगी, कानपुर में 3 फर्जी कॉल सेंटरों पर रेड, संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, 23 युवतियां करतीं काम

यह भी पढ़ें- कानपुर में पत्नी ने आशिक के प्यार में अंधा होकर पति को चाकू से गोदा, 8 साल पुराने प्यार को दी दर्दनाक मौत