विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Mandi Bhav: गेहूं, दाल, चावल और सोना-चांदी के ताजा रेट देखें, 28 नवंबर के कानपुर मंडी के ताजा भाव

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:54 PM (IST)

कानपुर के थोक और सराफा बाजार में शनिवार को खाद्य तेलों, तिलहन और कीमती धातुओं के भावों में जोरदार उछाल देखा गया। गेहूं, दाल, चावल सहित अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे, जबकि चांदी और सोने के दाम भी बढ़े।

News Article Hero Image

HighLights

  1. खाद्य तेलों, तिलहन और कीमती धातुओं के भावों में उछाल।

  2. चांदी 1,59,000 रुपये, सोना 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम।

  3. गेहूं, दाल, चावल और अन्य जिंसों के भाव स्थिर।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के खुले थोक बाजार और सराफा मंडी में शनिवार को खाद्य तेलों, तिलहन और कीमती धातुओं के भावों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। गल्ला मंडी में गेहूं दड़ा 2800 से 2850 रुपये और गेहूं फार्म 3000 से 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा।

दलहन और दालों में अरहर फूल दाल 14300-14400 रुपये तथा चना दाल 9000-9100 रुपये प्रति क्विंटल पर बनी रही, जबकि मटर दाल 5500-5600 रुपये प्रति क्विंटल बिका। तिलहन और तेल बाजार में तेजी लौटी और लाही 9200-9300 रुपये तथा सरसों कोल्हू तेल उछलकर 21700-21800 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

सरसों और अलसी खली के दाम भी बढ़े, जबकि वनस्पति घी 1979-1980 रुपये प्रति 15 लीटर पर रहा। वहीं, सराफा बाजार में बड़ी तेजी आई और 999 टंच चांदी बढ़कर 1,59,000 रुपये प्रति किलोग्राम तथा सोना बिस्कुट 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आगे पूरी रेट लिस्ट देखें।  

कानपुर थोक मंडी एवं सराफा बाजार भाव

शनिवार — खुले बाजार के प्रमुख जिंसों के थोक रेट (₹ में)

जिंस / वस्तु थोक भाव (₹ में)

गल्ला (प्रति क्विंटल)

गेहूं दड़ा 2800 - 2850
गेहूं आर.आर. 21 2900 - 2950
गेहूं फार्म 3000 - 3100
जौ 2900 - 3000
बेझर —
ज्वार 2100 - 3000
बाजरा 2300 - 2400
मकाई 2300 - 2400

दलहन (प्रति क्विंटल)

चना 7100 - 7200
अरहर 6900 - 7000
मसूर 5800 - 6000
मटर 4300 - 4400
उड़द हरा 8800 - 9600
उड़द काला 7000 - 8600
मूंग 7500 - 8000

दाल (प्रति क्विंटल)

अरहर फूल 14300 - 14400
अरहर स्पेशल 11000 - 11100
चना दाल 9000 - 9100
मटर दाल 5500 - 5600
मसूर मलका 6950 - 7000
मसूर दाल 7100 - 7150
उड़द दाल 8500 - 13500
उड़द धोवा 10000 - 12000
मूंग दाल 7800 - 9200
मूंग धोवा 8500 - 10000

चावल (प्रति क्विंटल)

चावल अरवा 2800 - 4000
बासमती 1 नं. 10500 - 11000
सेला 3000 - 4000
बासमती 2 नं. 7000 - 8000

आटा - मैदा - सूजी (प्रति 50 किग्रा)

आटा 1710 - 1810
मैदा 1660 - 1750
सूजी 1750 - 1810

तिलहन (प्रति क्विंटल)

लाही 9200 - 9300
अलसी 6900 - 7000
अण्डी 5100 - 5200
तिल्ली 10000 - 15000
मूंगफली दाना (शिवपुरी) 12000 - 13500
मूंगफली दाना (बटाली) 11800 - 13500
सेहुंआ 5000 - 5500

तेल एवं खली (प्रति क्विंटल)

सरसों कोल्हू तेल 21700 - 21800
अलसी तेल 19900 - 20000
अण्डी तेल 18400 - 18500
सरसों खली 3900 - 4000
अलसी खली 7300 - 7500
अण्डी खली 1400 - 1450

वनस्पति, गुड़, शक्कर एवं देशी घी

वनस्पति बावर्ची (प्रति 15 ली.) 1980 - 1979
वनस्पति मयूर (प्रति 15 ली.) 1980 - 1979
गुड़ मंगलोर लड्डू (प्रति क्विं.) 5200 - 5250
गुड़ देशी भेली (प्रति क्विं.) 5550 - 5650
शक्कर दाना एम.30 (प्रति क्विं.) 5800 - 6000
देशी घी खुर्जा (प्रति क्विं.) 75000 - 75500
देशी घी औरैय्या (प्रति क्विं.) 72000 - 73000
देशी घी माधौगढ़ (प्रति क्विं.) 72000 - 73000

बारदाना एवं सुतली

बारदाना 3 वी.एस. 5200 - 6500
हरा पट्टा 7000 - 7200
बीटी 8600 - 8800
एटी —
सुतली 72 इंच (प्रति क्विं.) 17000 - 17500

सराफा बाजार (कानपुर)

चांदी कच्ची (प्रति किग्रा.) —
चांदी 999 टंच (प्रति किग्रा.) 159000
चांदी सिक्का (प्रति नग) 1800 - 1900
सोना बिस्कुट (प्रति 10 ग्राम) 129500
सोना रवा (प्रति 10 ग्राम) —
गिन्नी (प्रति नग) 96400 - 96900

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।