Kanpur Mandi Bhav: 5 Oct 2026 के गेहूं, दाल और सोने-चांदी के ताजा भाव
आज का Kanpur Mandi Bhav 5 Oct 2026 देखें। गेहूं, चावल, दाल, सरसों, सोना और चांदी के ताजा मंडी रेट और सराफा बाजार भाव एक क्लिक में जानें।

HighLights
गेहूं दड़ा 2600-2700, फार्म 2850-2900 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज
अरहर दाल फूल 13400-13500, मूंग दाल 7800-9200 रुपये प्रति क्विंटल
चांदी 2,31,000 रुपये/किग्रा, सोना 1,52,000 रुपये/10 ग्राम दर्ज
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के खुले थोक बाजार में सोमवार को खाद्यान्न, दलहन, दाल, तिलहन और खाद्य तेल के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गेहूं दड़ा 2600 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि गेहूं फार्म का भाव 2850 से 2900 रुपये तक पहुंचा। दलहन में चना और अरहर 6700 से 6800 रुपये तथा मूंग 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
दालों में अरहर फूल का भाव सबसे अधिक 13400 से 13500 रुपये रहा। चावल बाजार में बासमती नंबर एक 10500 से 11000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। सरसों कोल्हू तेल 17800 से 17900 रुपये प्रति क्विंटल रहा। देशी घी में खुर्जा का भाव 73000 से 73500 रुपये तक रहा। वहीं सराफा बाजार में चांदी 999 टंच 2,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना बिस्कुट 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
